लाइव न्यूज़ :

31 अगस्त: राजकुमारी डायना की हुई थी कार दुर्घटना में मौत, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: August 31, 2020 07:53 IST

31 अगस्त: साल 1997 में आज के ही दिन ब्रिटेन की राजवधू डायना की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना ने ब्रिटेन के शाही परिवार को झकझोर कर रख दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की राजवधू डायना की एक कार दुर्घटना में मौत, ब्रिटेन के शाही परिवार को लगा था बड़ा झटकाआज के दिन 1919 में प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार एवं निबंधकार अमृता प्रीतम का हुआ था जन्म

कहते हैं वक्त कभी एक सा नहीं रहता, बदल जाए तो तकदीरें बदल देता है। इसे वक्त की मार नहीं तो और क्या कहेंगे कि एक समय परिकथा सी लगने वाली ब्रिटेन की राजवधू डायना की जिंदगी 31 अगस्त 1997 को एक त्रासदी में बदल गई।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र एवं राज सिंहासन के दावेदार राजकुमार चार्ल्स के साथ डायना स्पेंसर की 1981 में हुई शादी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी खबर थी, लेकिन 31 अगस्त 1997 को एक कार दुर्घटना में डायना की मौत इससे भी बड़ी खबर बनी, जिसने ब्रिटेन के शाही परिवार को झकझोर कर रख दिया। देश दुनिया के इतिहास में 31 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1881: अमेरिका में पहली टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन।

1919: प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार एवं निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म।

1920 : अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचारों का प्रसारण।

1956 : राष्ट्रपति ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।

1957 : मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1962 : कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।

1968: भारत के टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण।

1983: भारत के उपग्रह इनसेट-1बी का अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रक्षेपण।

1991 : उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1993 : रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।

1995 : पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार की स्थिति पर आपत्ति दर्ज की।

1997: ब्रिटेन की तत्कालीन राजवधू एवं राजकुमार चार्ल्स की पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु।

2005: इराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 800 से ज्यादा लोग मारे गये।

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाइराकब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा