लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन एक हुए थे पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी, जानें 3 अक्टूबर को क्या-क्या हुआ?

By भाषा | Updated: October 3, 2020 12:45 IST

3 अक्टूबर की सुबह दोनो तरफ की जर्मनी में रहने वाले लोगों के लिए एक नया एहसास लेकर आई। पिछली रात से ही बर्लिन के ब्रांडनबुर्गर गेट के सामने लाखों की तादाद में लोग जमा थे और वह 45 बरस बाद एकीकृत जर्मनी का सूरज उगते हुए देखना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देआज ही के दिन शिवाजी ने दूसरी बार सूरत पर धावा था बोला। अन्नासाहेब किर्लोस्कर ने पुणे में पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शकुंतल’ का मंचन किया।

नयी दिल्ली: सीमाओं और दीवारों में बंटी इस दुनिया के इतिहास में 3 अक्टूबर की तारीख अपना एक अलग मुकाम रखती है। दरअसल 3 अक्टूबर 1990 ही वह दिन था जब पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए। यह पहला मौका था कि किसी विभाजित देश को जनांदोलन के चलते फिर से एक होने का मौका मिला।

3 अक्टूबर की सुबह दोनो तरफ की जर्मनी में रहने वाले लोगों के लिए एक नया एहसास लेकर आई। पिछली रात से ही बर्लिन के ब्रांडनबुर्गर गेट के सामने लाखों की तादाद में लोग जमा थे और वह 45 बरस बाद एकीकृत जर्मनी का सूरज उगते हुए देखना चाहते थे।

देश दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1670 : शिवाजी ने दूसरी बार सूरत पर धावा बोला।

1831 : मैसूर पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा किया।

1866 - इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।

1880 : अन्नासाहेब किर्लोस्कर ने पुणे में पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शकुंतल’ का मंचन किया।

1952 : ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया।

1952: ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया। 12 बरस बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक जितनी चाहें उतनी चाय पीने का हक मिला।

1978 : भारत का पहला परखनली शिशु कलकत्ता में पैदा हुआ। इसे आधिकारिक रूप से काफी समय बाद मान्यता मिली।

1977 : इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया।

1984 : भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया।

1990 : चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए।

1992 : गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

1994: भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए अपना औपचारिक दावा पेश किया।

1995: अमेरिका के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी ओ जे सिंपसन को उनकी पूर्व पत्नी निकोल और उनके मित्र रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया गया। यह मुकदमा तकरीबन एक वर्ष तक देश में हलचल मचाए रहा।

2018 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ अर्थ’ प्रदान किया गया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल