लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन महात्मा गांधी की अस्थियों को गंगा में किया गया था प्रवाहित, जानें 12 फरवरी का इतिहास क्यों है खास

By भाषा | Updated: February 12, 2020 11:55 IST

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को हत्या की गई थी और उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहान मराठा दिग्गज नाना फडनवीस का जन्मगांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया।

हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाएं जोड़कर जाता है। 12 फरवरी का दिन भी इसका अपवाद नहीं है और इतिहास में 12 फरवरी के नाम पर भी बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को हत्या की गई थी और उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित कर दिया गया।

एक कलश को इलाहाबाद में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया। इस मौके पर दस लाख से अधिक लोगों ने नम आंखों से साबरमती के इस संत को अंतिम विदाई दी।

देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज देश-विदेश की विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1742 : महान मराठा दिग्गज नाना फडनवीस का जन्म।

1809 : ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।

1809 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म।

1818 : चिली ने स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की।

1922 : महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।

1928 : गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह के संकेत दिए।

1948 : महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया।

1975 : भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया।

1994 : चोरों ने नार्वे के महान चित्रकार एडवर्ड मंक की विश्वप्रसिद्ध रचना ‘द स्क्रीम’ को चुरा लिया। हालांकि बाद में इस कृति को बरामद कर लिया गया।

1996 - फ़लस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़लस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

2002 : ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 119 लोगों की मौत हुई।

2002 : पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया।

2009 : भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। 

टॅग्स :महात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा