लाइव न्यूज़ :

History 15 March: गुरु हनुमान का जन्म, 15 मार्च 1877 को पहली गेंद डाली गई, जानें इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 15, 2024 6:58 AM

History 15 March: 15 मार्च, 1877 को तब हुई जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और पहली गेंद डाली गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।अकबर ने हिंदुओं पर लगाया गया जजिया कर समाप्त किया।अंग्रेज़ प्रत्ययवादी दार्शनिक टी.एच. ग्रीन का निधन।

History 15 March: क्रिकेट के खेल के प्रति भारतीयों की दीवानगी की कोई हद मुकर्रर नहीं की जा सकती। यहां हर खाली पड़े मैदान को एक क्रिकेट पिच की तरह देखा जाता है, जहां बच्चों की दो टोलियां गेंद और बल्ले से खेलती दिखाई देती हैं। इस खेल की शुरुआत तो इंग्लैंड से हुई लेकिन इसका जुनून भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में ज्यादा दिखाई देता है। इस अनोखे खेल की आधिकारिक शुरुआत आज के दिन यानी 15 मार्च, 1877 को तब हुई जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और पहली गेंद डाली गई।

इस टेस्ट मैच को नयी उभर रही टीम ऑस्ट्रेलिया ने पुराने अंग्रेज धुरंधरों को 45 रनों से हरा कर जीता था। यहां यह जान लेना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट मैच की कोई समयसीमा तय नहीं थी और दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलनी थीं, चाहे इसमें कितने भी दिन लगे।

देश दुनिया के इतिहास में 15 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

44 ईसा पूर्व : रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या।

1493 : महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।

1564 : अकबर ने हिंदुओं पर लगाया गया जजिया कर समाप्त किया।

1882 : अंग्रेज़ प्रत्ययवादी दार्शनिक टी.एच. ग्रीन का निधन।

1901 : महान कुश्ती प्रशिक्षक और पहलवान गुरु हनुमान का जन्म।

1919 : हैदरबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन।

1934 : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म।

1959 : नाइजीरिया के प्रसिद्ध वैश्विक कवि बेन ओकरी का जन्म।

1969 : भारतीय नौसेना की पहली हेलीकाप्टर टुकड़ी का गोवा में गठन।

1985 : पहला डोमेन नाम ‘सिम्बोलिक डॉट कॉम’ पंजीकृत किया गया।

1988 : आजादी के बाद आठ राजनीतिक दलों ने पहले भारत बंद का आह्वान किया।

1992 : प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन।

2009 : भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन।

2011 : सीरिया में बड़े पैमाने पर गृहयुद्ध प्रारंभ।

2020 : भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 107 हुई, करतारपुर साहिब के लिये यात्रा रोकी गई।

टॅग्स :हिस्ट्रीइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमआईसीसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटT20 World Cup 2024: चोटिल तास्किन पर दांव, टी20 विश्व कप में बना दिया उपकप्तान, 15 सदस्यीय टीम में महमूदुल्लाह की वापसी, देखें सूची

क्रिकेटPunjab Kings IPL 2024: 12 मैच, 4 जीत और अंक तालिका में 10वें स्थान पर, हार के साथ जख्म, हरफनमौला खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स छोड़ दी!, आखिर वजह

क्रिकेटT20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप खेलेंगे यह खिलाड़ी, जानिए आईपीएल में ऐसा रहा प्रदर्शन

क्रिकेटLegend James Anderson: 187 मैच, 700 विकेट और रन 18569, इस सीरीज के बाद टेस्ट को अलविदा कहेंगे!

क्रिकेटColin Munro T20 World Cup 2024: एक टेस्ट, 57 वनडे और 65 टी20 मैच, 3010 रन, 428 टी20 मैचों में 10961 रन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं दिखेगा रन मशीन

भारत अधिक खबरें

भारतNaveen Jaihind On Swati Maliwal: 'स्वाति की जान खतरे में है, अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर होनी चाहिए', स्वाति के पूर्व पति ने कहा

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: पवन सिंह की मां प्रतिमा पुरी ने भी काराकाट सीट से नामांकन दाखिल किया, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी एक्टर, आखिर वजह

भारतMadhavi Raje Passes Away: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, सीएम योगी और कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि

भारतHimachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में करेंगे प्रचार, देखें लिस्ट

भारतLok Sabha Elections 2024: "यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 'शून्य' सीटें मिलेंगी, जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है", डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा