लाइव न्यूज़ :

"पंजाब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान क्या 'आप' प्रमुख ठीक थे?", केजरीवाल की जमानत याचिका पर ED वकील का विरोध

By आकाश चौरसिया | Updated: May 30, 2024 16:30 IST

गुरुवार को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ईडी की ओर से कोर्ट में पेश हुए केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, जब पंजाब लोकसभा चुनाव और दिल्ली के चुनाव में गए, क्या तब वो ठीक थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल की जमानत याचिका पर ईडी वकील ने किया विरोधED- क्या उन्हें पंजाब लोस चुनाव के दौरान उनका स्वास्थ्य नहीं रोक रहा थाहालांकि केजरीवाल की ओर से जेल वापस जाने में 7 दिन और बेल बढ़ाने की मांग दोहराई गई

नई दिल्लीदिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने सीएम और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वकील ने विरोध किया और उनपर प्रश्न उठाते हुए कहा कि क्या वो पंजाब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान स्वस्थ थे? दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी गई थी। हालांकि, जेल में जाने से पहले अरविंद केजरीवाल हर वो पैंतरा अपना रहे हैं, जिससे वो जेल में जाने से बच जाएं।

गुरुवार को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ईडी की ओर से कोर्ट में पेश हुए केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि जब वो पंजाब लोकसभा चुनाव और दिल्ली के चुनाव में क्या उनका स्वास्थ्य ठीक हो गया था। 

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केंद्रीय जांच एजेंसी को शनिवार तक अरविंद केजरीवाल की याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 1 जून तय की है। गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाला मामले में नियमित जमानत मांगी है। उन्होंने मेडिकल आधार पर 7 दिन की अंतरिम जमानत भी मांगी है।

केजरीवाल ने पीईटी-सीटी स्कैन सहित कई मेडिकल परीक्षणों से गुजरने के लिए अपनी अंतरिम जमानत को 7 दिनों के लिए बढ़ाने की मांग की है, क्योंकि उनके अचानक और अस्पष्टीकृत वजन में कमी के साथ-साथ उच्च कीटोन का स्तर गिर गया है, जो किडनी, गंभीर हृदय संबंधी समस्याओं का संकेत है। कोर्ट में वकील ने दलील दी कि इससे बीमारियों सहित कैंसर भी हो सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद AAP संयोजक 1 जून तक अंतरिम जमानत पर बाहर हैं, जिसने उन्हें 2 जून को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। 26 मई को प्रस्तुत अपनी नवीनतम याचिका में, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करेंगे। जेल में उनकी वापसी के लिए मूल रूप से निर्धारित 2 जून की तारीख तय है लेकिन अरविंद केजरीवाल की ओर से कहा गया कि वो स्वास्थ्य कारणों से 2 के बजाय 9 जून को जेल जाने में सक्षम हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील