लाइव न्यूज़ :

"खतरे में हैं हिंदू, बंगाल के हालात कश्मीर से भी बदतर"- शुभेंदु अधिकारी बोले- टीएमसी नेता शेख सुफियान जिम्मेदार, सीआरपीएफ तैनात हो

By आजाद खान | Updated: February 11, 2022 12:09 IST

शुभेंदु अधिकारी ने केंद्र से कहकर बंगाल में सीआरपीएफ की तैनाती की मांग भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देशुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर टीएमसी पर निशाना साधा है।इनका दावा है कि चुनाव बाद हिंसा में करीब 1 लाख लोगों का पड़ोसी राज्यों में पलायन हुआ है। उन्होंने बंगाल की हालत कश्मीर से भी बदतर बताई है।

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर टीएमसी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा और महिलाओं पर अत्याचारों के लिए टीएमसी नेता शेख सुफियान जिम्मेदार है। अधिकारी ने आगे कहा है कि बंगाल में हिंदू खतरे में हैं और यहां की स्थिति को कश्मीर से भी बदतर है। उन्होंने कई हिंदुओं के राज्य छोड़ने की भी बात कही है। 

टीएमसी पर लगाया 'लोकतंत्र के लिए गैस चैंबर' जैसी स्थिति पैदा करने का आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा के लिए टीएमसी नेता शेख सुफियान जिम्मेदार है। उन्होंने बंगाल की हालत कश्मीर से भी ज्यादा खराब बताया है और कहा कि यहां पर हिंदू खतरे में हैं। शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि चुनाव बाद हिंसा में करीब 1 लाख लोगों ने राज्य छोड़ा है। 

अधिकारी ने आगे कहा कि टीएमसी ने बंगाल में नागरिक चुनावों को प्रभावित करने के लिए 'लोकतंत्र के लिए गैस चैंबर' जैसी स्थिति पैदा कर दी है। वह इसकी शिकायत के लिए राज्य चुनाव आयोग से मिले हैं और केंद्र से यहां पर सीआरपीएफ तैनात करने की मांग भी की है। 

सेख सुफियान समेत 11 लोगों पर मामला है दर्ज

आपको बता दें कि नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी एजेंट शेख सुफियान पर आरोप पर आरोप लग रहे हैं। टीएमसी नेता पर रेप का भी आरोप लगा है। इस मामले में सेख सुफियान समेत 11 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ही शेख सुफियान की अग्रिम जमानत मंजूर की है। वहीं इस मामले में कोर्ट ने शेख सुफियान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। 

नंदीग्राम समेत पूर्वी मिदनापुर में कई जगहों पर टीएमसी पर यह आरोप लगा था कि उसके लोगों ने यहां तोड़फोड़ और मारपीट की है। यही नहीं 3 मई को नंदीग्राम में एक महिला के साथ रेप का भी मामला सामने आया था। इन सब मामले में शेख सूफियान भी एक आरोपी है। 

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीपश्चिम बंगालटीएमसीचुनाव आयोगसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल