लाइव न्यूज़ :

जानिए बिजनेसमैन गोपीचंद हिंदुजा ने मोदी सरकार को देश की अर्थव्यवस्था 5000 अरब डॉलर करने के लिए क्या सुझाव दिया!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 14:58 IST

हिंदुजा ने कहा कि मोदी ने जो पहल की हैं, वह काफी बढ़िया है और उनका दृष्टिकोण शानदार है लेकिन उनकी टीम को तेजी से काम करना होगा।’’ उन्होंने कहा कि भारत में ब्रिटिश तौर-तरीके वाले नौकरशाह अभी भी है जबकि ब्रिटेन पहले ही अपने नौकरशाही में बदलाव ला चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुजा ने भारत आर्थिक सम्मेलन 2019 में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था को 5,000 अरब डॉलर करने का लक्ष्य हासिल करने लायक है। मोदी ने जो पहल की हैं, वह काफी बढ़िया है और उनका दृष्टिकोण शानदार है लेकिन उनकी टीम को तेजी से काम करना होगा।

हिंदुजा समूह के सह-अध्यक्ष गोपीचंद हिंदुजा ने कहा कि 2024 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है लेकिन तेज गति प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार को ब्रिटिश तरीके से काम करने वाली देश की नौकरशाही में बदलाव लाने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कंपनी भारत में 20 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने को इच्छुक रही है लेकिन वह चाहती है कि इस काम में यहां आने वाली बाधाएं दूर हों और कारोबार की सुगमता हो। हिंदुजा ने भारत आर्थिक सम्मेलन 2019 में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था को 5,000 अरब डॉलर करने का लक्ष्य हासिल करने लायक है।

मोदी ने जो पहल की हैं, वह काफी बढ़िया है और उनका दृष्टिकोण शानदार है लेकिन उनकी टीम को तेजी से काम करना होगा।’’ उन्होंने कहा कि भारत में ब्रिटिश तौर-तरीके वाले नौकरशाह अभी भी है जबकि ब्रिटेन पहले ही अपने नौकरशाही में बदलाव ला चुका है।

हिंदुजा ने कहा, ‘‘सबसे पहले हम यह देखना चाहेंगे कैसे हमारे नौकरशाह में बदलाव लाया जाता है। करीब 6-7 साल पहले हमने भारत में 20 अरब डॉलर निवेश करना चाहा। जब हमने इस पर काम शुरू किया, हमने कई बाधाओं को देखा और कारोबार करना आसान नहीं लगा।

लेकिन जब मोदी ने कारोबार सुगमता की पहल शुरू की, हमें लगा चीजें ठीक होंगी। लेकिन बदलाव की गति और तेज होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी भारत में निवेश करना चाहेगी क्योंकि भारत में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा अवसर हैं।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारत सरकारबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज