लाइव न्यूज़ :

'जो कुरान पढ़ते हैं वे....', हिंदू संगठन के नेता ने दिया विवादित बयान, नफरती भाषण के आरोप में मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 12:35 IST

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद अभी जारी है। इस बीच कर्नाटक में हिंदू संगठन के नेता के खिलाफ हेट स्पीच का मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में हिंदू संगठन के नेता पर हेट स्पीच का मामला दर्ज किया गया है टेलर कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में हिंदू कार्यकर्ता के प्रर्दशन के दौरान 'हेट स्पीच' देने का आरोपआरोप है कि प्रदर्शन के दौरान केशव मूर्ति ने कुरान और इस्लाम को लेकर विवादित बयान दिया।

कोलार: नूपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद से देश के अलग अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। वहीं, एक हिंदू संगठन के नेता पर हेट स्पीच का मामला दर्ज किया गया है। हिंदू संगठन के नेता ने 1 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे थे उस वक्त ये बयान दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के कोलार में पुलिस ने 'हिंदू जागरण वेदिके' नामक संगठन के राज्य संयोजक केशव मूर्ति के खिलाफ कुरान और मुसलमानों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक बयान देने के लिए मामला दर्ज किया है।

अंजुमन-ए-इस्लामिया के अध्यक्ष ने दर्ज कराई है शिकायत 

अंजुमन ए इस्लामिया के अध्यक्ष मजीर अहमद ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक 1 जुलाई को राजस्थान के उदयपुर में हुई टेलर की हत्या को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान केशव मूर्ति ने अपने भाषण में कहा था 'कुरान पढ़ने और उसका पालन करने वाले लोग आतंकवादी हैं'। साथ ही मूर्ति ने कहा कि कुरान में लोगों को मारने की बात कही गई है। केशव मूर्ति और अन्य के खिलाफ हेट स्पीच की ये शिकायत दर्ज कराई गई थी।  केशव मूर्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए , 153 बी और 295 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

नूपुर शर्मा के बयान के समर्थन के बाद हुई कन्हैया लाल की हत्या 

बता दें कि केशव मूर्ति कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए हैं। पिछले दिनों बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल ने नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया था जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के पहले और बाद में वीडियो भी जारी किया था। 

टॅग्स :हेट स्पीच नूपुर शर्माKolarकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज