लाइव न्यूज़ :

सनातन विवाद में फंसे उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ हिंदू नेता ने की 'अपमानजनक टिप्पणी', पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2023 13:42 IST

सनातन धर्म के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के खिलाफ अरानी में एक हिंदू मुन्नानी नेता महेश ने बेहद अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउदयनिधि के खिलाफ अरानी में एक हिंदू नेता ने की बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी पुलिस ने डीएमके नेता की शिकायत पर हिंदू नेता महेश को विभिन्न धाराओं में किया गिरफ्तार आरोपी हिंदू नेता ने कहा कि उन्होंने तो केवल सनातन विवाद पर उदयनिधि की आलोचना की थी

चेन्नई: सनातन धर्म के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के खिलाफ अरानी में एक हिंदू मुन्नानी नेता महेश ने बेहद अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार हिंदू मुन्नानी नेता महेश की यह गिरफ्तारी डीएमके जिला प्रमुख एसी मणि द्वारा अरानी पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। मद्देनजर हुई, जिन्होंने हिंदू मुन्नानी नेता महेश पर 22 सितंबर को आयोजित विनायक चतुर्थी समारोह के दौरान आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया था।

जानकारी के अनुसार अरानी पुलिस के अधिकारियों ने केस दर्ज होने के बाद महेश को कथिततौर पर उनके आवास से हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।

वहीं आरोपों के मामले में महेश ने कहा कि उन्होंने तो केवल सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन द्वारा की गई टिप्पणियों के खिलाफ आपत्ति जताई और उनसे माफी मांगने की बात कही थी।

महेश ने कहा, "मंच पर अपने भाषण के दौरान मैंने उदयनिधि को सनातन धर्म के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए माफी मांगने पर जोर दिया। इसके अलावा मैंने पुलिस से धारा 302 के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भी आह्वान किया क्योंकि उदयनिधि ने सनातन के खिलाफ दिये अपने बयानों में 'खत्म' करने वाले शब्द का इस्तेमाल किया था।"

वहीं पुलिस ने बताया है कि डीएमके नेता एसी मणि की शिकायत पर महेश के खिलाफ आपसी दुश्मनी को बढ़ावा देने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

टॅग्स :Tamil NaduChennaiएमके स्टालिनMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?