लाइव न्यूज़ :

हिन्दी दिवस 2022: 'हिन्दी बोलने में शर्म नहीं गर्व है...' इस बार इन 10 कोट्स और संदेशों से भेजे अपनी शुभकामनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2022 12:13 IST

हिन्दी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। दरअसल, 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की राजभाषा घोषित किया। इसके बाद 1953 से 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली: हिन्दी दुनिया की उन भाषाओं में शुमार है जो सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती हैं। आजादी के बाद राष्ट्रभाषा को लेकर चले विवाद के बीच हिन्दी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया। लिहाजा इस दिन के महत्व को देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। संविधान सभा ने तब देवनागरी लिपि वाली हिन्दी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन 1949 में 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की राजभाषा घोषित किया। 

फेसबुक, ट्विटर और वाटसेप जैसे सोशल मीडिया और चैटिंग फ्लेटफॉर्म के इस दौर में आप भी हिन्दी दिवस कुछ खास अंदाज में मना सकते हैं। इसके लिए आप हिन्दी दिवस पर अपने दोस्तों और परिवार के लिए शुभकामना संदेश व्‍हाट्सएप और फेसबुक दे सकते हैं। साथ ही इन संदेशों का स्टेटस लगाकर भी हिन्दी दिवस के महत्व के बारे में लोगों को बता सकते हैं।

Hindi Diwas 2022: हिन्दी दिवस पर कविताएं और संदेश

1. सारे देश की आशा हैहिन्दी अपनी भाषा है,जात-पात के बंधन को तोड़ेंहिन्दी सारे देश को जोड़े 

2. हिन्दी बोलने में शर्म नहीं गर्व है।हिन्दी दिवस पर सभीको हार्दिक शुभकामनाएं।

3. है भारत की आशा हिन्दीहै भारत की भाषा हिन्दीहिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...

4. सरस, सरल मनोहारी है...अपनी हिन्दी प्यारी है...हिन्‍दी दिवस की शुभकामनाएं।

5. हम सब मिलकर दे सम्मान,अपनी भाषा पर करें अभिमान,हिंदुस्तान के माथे की बिंदी,जन-जन की आत्मा बने हिन्दी।

6. हिन्दी दिवस पर हमने ठाना हैलोगों में हिन्दी का स्वाभिमान जगाना है,हम सब का अभिमान है हिन्दीभारत देश की शान है हिन्दी।

7. गर्व हमें है हिन्दी परशान हमारी हिन्दी है,कहते-सुनते हिन्दी हमपहचान हमारी हिन्दी है

8. है जिसकी शान निराली, जिसकी हर बात न्यारी है, सभी भाषाओं से प्यारी हमें हिन्दी हमारी है।

9. निज भाषा का नहीं गर्व जिसेक्‍या प्रेम देश से होगा उसेवहीं वीर देश का प्‍यारा हैहिन्दी ही जिसका नारा है

10. हिन्दी हैं हम...वतन है हिन्दुस्तान हमाराहिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

टॅग्स :हिन्दी दिवसहिंदी साहित्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

विश्वफारस के शिराजी, भारत के कबीर और सर ऑर्थर कॉनन डॉयल

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारत‘कई चांद सरे आसमां’, विलियम स्लीमन और नर्मदा के डायनासोर

कारोबारली फॉक का 90 साल का ‘वेताल’, रुडयार्ड किपलिंग और भारत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज