लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी की फोटोशॉप इमेज पर बीजेपी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी ने पकड़ा तूल, सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे हेमंत बिस्वा शर्मा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 13, 2019 10:08 IST

बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा शर्मा ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा बोलने की आजादी नहीं बचेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता और असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा है कि वो इसके खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।ममता बनर्जी की फोटोशॉप इमेज सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप इमेज सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी नेता और असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा है कि वो इसके खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो बोलने की आजादी ही नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। रविवार को हेमंत बिस्वा शर्मा ने गिरफ्तार प्रियंका शर्मा के परिजनों से मुलाकात की।

क्या है पूरा मामला

बीजेपी युवा मोर्चा की प्रियंका शर्मा ने ममता बनर्जी की एक ए़डिटेड फोटो पोस्ट की थी जिसमें ममता मेट गाला अवतार में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल होने के बाद हावड़ा के एक पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। बीजेपी नेताओं ने इस कार्रवाई पर सख्त आपत्ति जताई है।

पहले भी हुआ ऐसा

इससे पहले 2011 में जाधवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अंबिकेश माहापात्रा को जेल में बंद किया गया था। उन्होंने टीएमसी से जुड़े कार्टून शेयर किए थे। हाल ही में एक फिल्म में टीएमसी की नीतियों की आलोचना की गई थी जिसके बाद उसे स्क्रीन से हटा लिया गया। इसमें सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद रिलीज की अनुमति दी गई। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप