लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh: लोकसभा चुनावों तक सुखविंदर सिंह सुक्खू CM पद पर रहेंगे, आज होगा बागी विधायकों का भविष्य तय

By आकाश चौरसिया | Updated: February 29, 2024 11:41 IST

राज्य में राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री सुक्खू ने सभी विधायकों को ब्रेकफास्ट बैठक में बुलाया। इसके अलावा बीते बुधवार को हुई पर्यवेक्षकों की बैठक में ये भी फैसला लिया गया था कि मौजूदा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ही पद पर लोकसभा चुनाव पर रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री सुक्खू ने सभी विधायकों को ब्रेकफास्ट बैठक में बुलायाइसके अलावा बुधवार को पर्यवेक्षकों की बैठक में एकमत से हुआ फैसलासुखविंदर सिंह सुक्खू ही सीएम पद पर रहेंगे

Himachal Pradesh: राज्य में राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री सुक्खू ने सभी विधायकों को ब्रेकफास्ट बैठक में बुलाया। इस बैठक से पहले बीते बुधवार को हुई सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और पर्यवेक्षकों की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया कि अभी सीएम पद पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ही रहेंगे। इसके अलावा खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इस्तीफे देने वाले और बागी विधायकों का नेतृत्व करने वाले मौजूदा कबीना मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अपना छोटा भाई बताया। उन्होंने कहा कि जो भी बातें रह रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा। 

दूसरी तरफ आज बैठक में आए एक विधायक आशीष बुटेल ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण बैठक है, देखते हैं क्या होता है"। बैठक इसलिए भी काफी अहम हो गई है क्योंकि राज्यसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और आज उनकी सदस्यता पर स्पीकर अपना फैसला दे सकते हैं। 

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक सुदर्शन सिंह बब्लू ने बैठक में जाने से पहले कहा, "सीएम ने सभी को नाश्ते पर बुलाया है। देखते हैं क्या चर्चा होती है और उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें कल रात संदेश मिला। हमारी सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जारी रहेगी।"

 

दूसरी तरफ नेतृत्व परिवर्तन की मांग करे रहे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के घर के बाहर उनके समर्थक भी इकट्ठा हो गए हैं। पिछले दिनों विक्रमादित्य सिंह ने सुक्खू सरकार से इस्तीफा देने का प्रस्ताव सुबह दिया, लेकिन शाम को पर्यवेक्षकों और राज्य के प्रभारी के साथ हुई बैठक के बाद इस्तीफा वापस ले लिया।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खूBJPकांग्रेसजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार