लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश भूस्खलन: तीन और शव मिलने से मृतक संख्या 28 हुई

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:05 IST

Open in App

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार को तीन और शव मिलने से भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि भावनगर डीएसपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निचार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव में तीन शव मिले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 11 अगस्त की घटना के बाद लापता हो गये सभी व्यक्तियों के शव मिल गये हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पांच वाहन यातायात के लिए है और यातायात के प्रबंधन के लिए एक पुलिस दल तैनात किया गया है। हालांकि निचार के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट ने लोगों की सुरक्षा के लिहाज से घटना स्थल पर रात नौ बज से सुबह नौ बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया गया।चौरा गांव के पास 11 अगस्त को भूस्खलन हुआ था। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस, एक एसयूवी और अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए थे। घटना वाले दिन, 10 शव बरामद किए गए थे और 13 लोगों को बचाया गया था। सोमवार तक पंद्रह और शव मिल चुके थे। बृहस्पतिवार को एचआरटीसी की बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली थी। पहाड़ से नीचे पत्थर गिरने से नदी किनारे लुढ़क गया एक ट्रक भी मिला है और चालक का शव बरामद किया गया है। दो और कारें बहुत बुरी स्थिति में मिलीं लेकिन उनके अंदर कोई नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिथौरागढ़ में मकानों के ढहने से तीन बहनों समेत पांच की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज