लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों के पोल्ट्री उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:44 IST

Open in App

शिमला, 11 जनवरी हिमाचल प्रदेश सरकार ने बर्ड फ्लू के डर के बीच अन्य राज्यों से आ रहे सभी पोल्ट्री (कुक्कुट से संबंधित) उत्पादों पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।

एक बयान में यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पोल्ट्री उत्पादों के जरिए अन्य राज्यों से संक्रमण स्रोत न आ जाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसी बीच विभिन्न प्रजातियों के 122 प्रवासी पक्षी पौंग बांध झील वन्यजीव अभयारण्य में सोमवार को मृत मिले हैं। इसके साथ ही अब तक 4,357 प्रवासी जल पक्षियों की मौत हो चुकी है।

इन पक्षियों की मौत एच5एन1 एवियन इंफ्लुएंजा की वजह से हो रही है। पिछले सप्ताह कुछ मृत पक्षियों के नमूनों में यह संक्रमण पाया गया था।

प्रमुख वन्यजीव वार्डन अर्चना शर्मा ने बताया कि ज्यादातर मृत पक्षियों के कंकाल पहुंच के बाहर दलदल वाले क्षेत्रों में थे। उन्हें वहां से निकाल करके इलाके को साफ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कौए समेत 215 अन्य पक्षी राज्य के विभिन्न हिस्सों में मृत पाए गए हैं और सोलन जिला के धर्मुपर में 1,000 मृत मुर्गियां फेंकी हुई मिली थीं। इनके नमूने जांच के लिए पंजाब के जालंधर की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं और कंकाल गहरे गड्ढे में दफनाये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू