लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से 134 सड़कें बंद, कई इलाकों में नदारत रही धूप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2024 10:57 IST

Himachal Pradesh SnowFall:राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे तापमान काफी गिर गया है और पिछले 24 घंटों में कोकसर में 5.6 सेमी बर्फबारी हुई है।

Open in App

Himachal Pradesh SnowFall:हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में बर्फबारी के बाद तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 134 सड़कें बंद कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुरते रहे हैं। प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिले का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि अटारी और लेह, कुल्लू जिले में सैंज से औट, किन्नौर जिले में खाब संगम और लाहौल और स्पीति जिले में ग्रामफू सहित तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 134 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं। 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, शिमला जिले में सबसे अधिक 77 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा, 65 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए, जिससे पूरे राज्य में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। 

मौसम विभाग के अनुसार भुंतर में 9.7 मिमी, रामपुर में 9.4 मिमी, शिमला में 8.4 मिमी, बजौरा में 8 मिमी, सियोबाग में 7.2 मिमी, मनाली में 7 मिमी, गोहर में 6 मिमी, मंडी में 5.4 मिमी और जुब्बारहट्टी में 3.8 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम से रविवार दोपहर तक राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर शिमला में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसर्दीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला