लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति में सेना का बड़ा ऑपरेशन, सभी फंसे लोगों को निकाला सुरक्षित

By भाषा | Updated: September 28, 2018 05:08 IST

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जहां लाहौल तहसील के कई दुर्गम इलाकों से 18 विदेशियों सहित कुल 99 फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया

Open in App

शिमला, 28 सितंबर (भाषा) बर्फबारी से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में फंसे लगभग सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जहां लाहौल तहसील के कई दुर्गम इलाकों से 18 विदेशियों सहित कुल 99 फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया वहीं पिछले तीन दिन में सड़क मार्ग से 1,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों ने दारछा-कोकसर एवं तांडी-थिरोट सहित कई सड़कों से बर्फ हटायी गयी। ये सड़कें अब वाहनों के यातायात के लिए तैयार हैं। सड़कें असमय बर्फबारी और बारिश के कारण बंद हो गयी थीं।

कुल्लू जिले के एक अधिकारी ने बताया कि गुरूवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने तीन जर्मन नागरिकों सहित कुल 63 लोगों को बाहर निकाला। इन लोगों को कुल्लू के एक अस्थायी हेलीपैड पर ले जाया गया।

वायुसेना के विंग कमांडर एस के आहूजा ने अभियान में मदद की। अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में कुल 18 विदेशियों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा