लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया, महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 गारंटी देने का वादा, जानें बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 5, 2022 12:24 IST

Himachal Pradesh Assembly Elections: कांग्रेस ने जनता को ओपीएस लागू करने, महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 2 रुपये प्रति किलो गाय के गोबर की खरीद सहित 10 गारंटी देने का वादा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने शिमला में अपना घोषणापत्र जारी किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने शिमला में अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने जनता को ओपीएस लागू करने, महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 2 रुपये प्रति किलो गाय के गोबर की खरीद सहित 10 गारंटी देने का वादा किया है।

राज्य में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 43, जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना, 30 यूनिट मुफ्त बिजली और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 10 करोड़ ‘स्टार्टअप निधि’ देने का वादा किया है।

घोषणापत्र जारी करने के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एसआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और एआईसीसी सचिव तेजिंदर पाल बिट्टू तथा मनीष चतरथ भी मौजूद थे।

पार्टी की चुनाव घोषणा समिति के अध्यक्ष धनीराम शांडिल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है और उसने पांच साल पहले किए गए अपने वादे पूरे नहीं किए। शांडिल ने कहा, ‘‘यह महज चुनावी घोषणापत्र नहीं है बल्कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के विकास तथा कल्याण के लिए तैयार दस्तावेज है।’’ कांग्रेस राज्य में सत्ता विरोधी लहर को भुनाने की कोशिश कर रही है और मतदाताओं से भाजपा को सत्ता से बेदखल का अनुरोध कर रही है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022कांग्रेसBJPभूपेश बघेलआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार