लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेशः आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी समेत तीन नेता भाजपा में शामिल, मनीष सिसोदिया ने कहा- महिलाओं से गंदी गंदी बातें करनेवाले शख्स को बीजेपी ने...

By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2022 11:50 IST

अनूप केसरी व अन्य आप नेताओं के भाजपा में जाने को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने उस आदमी का स्वागत किया है जिसको पार्टी निकालने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के आप नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधाआप नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम उन्हें पार्टी से निकालने वाले थे

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के AAP(आम आदमी पार्टी) के अध्यक्ष अनूप केसरी, समेत AAP के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। आप नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर अनुराग ठाकुर ने बधाई दी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। 

ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा, AAP के ये तीनों नेता भाजपा में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल आम आदमी की पार्टी की बात करते हैं और दूसरी तरफ़ अपने ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं। जिन लोगों ने पसीना बहाकर पार्टी को खड़ा किया। उन्होंने उन्हें ही अपने रथ पर खड़ा करने का मौका नहीं दिया

वहीं अनूप केसरी व अन्य आप नेताओं के भाजपा में जाने को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने उस आदमी का स्वागत किया है जिसको पार्टी निकालने वाली थी।

मनीष सिसोदिया ने कहा,  रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष(जेपी नड्डा) और उनके केंद्रीय मंत्री (अनुराग ठाकुर) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP पार्टी के ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल करते हैं, जिसके खिलाफ AAP को शिकायतें मिली हुई हैं कि वे महिलाओं से गंदी बातें करते थे।  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा आदमी जिसके खिलाफ हम जांच कराने वाले थे और जिस व्यक्ति को हम पार्टी से निकालने वाले थे, ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने गले लगाकर अपनी पार्टी में स्वागत किया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशAam Aadmi Partyमनीष सिसोदियाजेपी नड्डाअनुराग ठाकुरHimachal Pradesh BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज