लाइव न्यूज़ :

Himachal Assembly Results: हिमाचल में ‘राज’ बदलेगा ‘रिवाज’ नहीं!, कांग्रेस 38 और भाजपा 27 सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2022 11:48 IST

Himachal Assembly Results: हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। आठ दिसंबर को मतगणना हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती रुझान में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश भाजपा से छीन लिया है। पुरानी पेंशन योजना और अग्निवीर का असर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस 38 सीट और भाजपा 27 सीट पर आगे है।

शिमलाः देश भर की की निगाहें हिमाचल प्रदेश की ओर है।  पर्वतीय राज्य में हर पांच साल पर राज बदलने का रिवाज कायम रहा। यहां पर रिवाज कायम रह गया। गत 12 नवंबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है।

शुरुआती रुझान में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश भाजपा से छीन लिया है। पुरानी पेंशन योजना और अग्निवीर का असर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस 38 सीट और भाजपा 27 सीट पर आगे है। तीन सीट निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। पर्वतीय राज्य में बृहस्पतिवार को 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 44 और कांग्रेस को 21 सीटें हासिल हुई थीं। भाजपा ने समान नागरिक संहिता लागू करने और राज्य में आठ लाख नौकरियां पैदा करने का वादा किया जबकि कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, 300 यूनिट निशुल्क बिजली देने और 680 करोड़ रुपये के स्टार्टअप की घोषणा की।

कांग्रेस को उम्मीद है कि पुरानी पेंशन योजना और कई अन्य मुद्दों पर जनता ने उसे समर्थन दिया है और हिमाचल में उसकी सरकार बनेगी। कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘‘अगर हम हिमाचल नहीं जीतते हैं तो मैं नहीं समझता कि हम कहां जीतेंगे।’’ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPआम आदमी पार्टीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार