लाइव न्यूज़ :

Himachal assembly polls: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को झटका, भाजपा के बागी आशीष शर्मा ने हमीरपुर सीट पर जीत दर्ज की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2022 14:38 IST

Himachal assembly polls: निर्वाचन आयोग के अनुसार चम्बा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नीरज नेय्यर ने जीत दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्दे जनारथा ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार संजय सूद को 3037 मतों के अंतर से मात दी।शिमला (शहरी) सीट पर कांग्रेस के हरीश जनारथा ने जीत दर्ज की है।हमीरपुर को भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रतिनिधित्व करते हैं।

Himachal assembly polls: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। 68 सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना हो रही है। भाजपा के बागी एवं निर्दलीय उम्मीदवार आशीष शर्मा ने हमीरपुर सीट पर जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि हमीरपुर को भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रतिनिधित्व करते हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार चम्बा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नीरज नेय्यर ने जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिमला (शहरी) सीट पर कांग्रेस के हरीश जनारथा ने जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, जनारथा ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार संजय सूद को 3037 मतों के अंतर से मात दी।

भाजपा ने इस सीट से अपने मौजूदा विधायक सुरेश भारद्वाज को कसुम्प्टी स्थानांतरित करने के बाद शिमला (शहरी) से सूद को मैदान में उतारा था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नूरपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रणवीर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, शर्मा ने कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी अजय महाजन को 18,752 वोट के अंतर से मात दी। नूरपुर सीट पर सभी की नजरे थीं, क्योंकि यहां से तीन बार विधायक रह चुके मंत्री राकेश पठानिया को भाजपा ने इस बार फतेहपुर सीट से मैदान में उतारा है।

टॅग्स :हमीरपुरहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022कांग्रेसBJPअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?