लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: हिजाब पहनने वाली छात्राओं को अलग कक्षा में भेजा गया, आज नहीं होगी क्लास, दो स्कूलों ने छुट्टी की

By विशाल कुमार | Updated: February 7, 2022 13:07 IST

हिजाब पहनी छात्राओं के कई दिनों तक कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करने के बाद उडिपी जिले के कुंदनपुर स्थित सरकारी जूनियर पीयू कॉलेज ने छात्राओं को परिसर में प्रवेश तो करने दिया लेकिन उन्हें अलग कक्षा में बैठाया लेकिन उनकी कोई क्लास नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकुंडापुर में हिजाब में आई छात्राओं को घर भेज दिया गया।हाईकोर्ट कल हिजाब प्रतिबंध पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।हिजाब का विरोध पिछले महीने उडुपी जिले के सरकारी गर्ल्स पीयू कॉलेज में शुरू हुआ था।

बेंगलुरु:कर्नाटक के कॉलेज परिसरों में हिजाब बनाम भगवा शॉल का विवाद बढ़ने के बाद जहां सांप्रदायिक तनाव से बचने के लिए सोमवार को दो कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई जबकि एक अन्य कॉलेज ने हिजाब पहनी छात्राओं को अलग कक्षा में भेज दिया गया।

हिजाब पहनी छात्राओं के कई दिनों तक कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करने के बाद उडिपी जिले के कुंदनपुर स्थित सरकारी जूनियर पीयू कॉलेज ने छात्राओं को परिसर में प्रवेश तो करने दिया लेकिन उन्हें अलग कक्षा में बैठाया लेकिन उनकी कोई क्लास नहीं है। कॉलेज अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कॉलेज गेट के बाद भीड़ हटाने के लिए कहा गया।

प्रिंसिपल रामकृष्ण जीजे ने दोहराया कि छात्राओं को हिजाब हटाने के बाद ही कक्षा में प्रवेश करने दिया जाएगा। लेकिन लड़कियां हिजाब न हटाने को लेकर अडिग हैं।

कुंडापुर के कलावारा वरदराज एम. शेट्टी गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज में हिजाब में आई छात्राओं को घर भेज दिया गया। वाइस प्रिंसिपल उषा देवी ने कहा कि हमने छात्रों को वापस घर भेज दिया। हमने उन्हें बिना हिजाब के कक्षाओं में प्रवेश करने की सलाह दी थी। उन्होंने इनकार कर दिया। इसलिए हमने उन्हें जाने के लिए कहा। हमने उनसे अनुरोध किया है कि कल हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार करें। उन्होंने किसी दबाव से इनकार किया लेकिन कहा कि वे किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं।

कर्नाटक के विजयपुरा जिले के दो अन्य कॉलेजों, शांतेश्वर पीयू और जीआरबी कॉलेज में, कई छात्रों ने अपने हिजाब पहनने वाले साथी छात्रों के विरोध में भगवा स्कार्फ पहनकर प्रवेश किया। आगे बढ़ते हुए प्रिंसिपल ने छात्रों से कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट कल मामले की सुनवाई करेगा और आज छुट्टी की घोषणा की।

हाईकोर्ट उडुपी के एक सरकारी कॉलेज की पांच महिलाओं द्वारा हिजाब प्रतिबंध पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

हिजाब का विरोध पिछले महीने उडुपी जिले के सरकारी गर्ल्स पीयू कॉलेज में शुरू हुआ, जब छह छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें हेडस्कार्फ पहनने पर जोर देने के लिए कक्षाओं से रोक दिया गया था। उडुपी और चिक्कमगलुरु में दक्षिणपंथी समूहों ने मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने पर आपत्ति जताई है।

राज्य भर में यह विवादास्पद मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुस्लिम लड़कियों का एक वर्ग कॉलेज में हिजाब पहनने पर अड़ा हुआ है, जबकि राज्य सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के लिए वर्दी को अनिवार्य बनाने का निर्देश दिया है। 

राज्य में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जहां मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर महाविद्यालयों में कक्षाओं में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि हिजाब के जवाब में हिंदू छात्र भगवा शॉल लेकर शैक्षणिक संस्थान आ रहे हैं।

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर