लाइव न्यूज़ :

Hijab Row: विहिप कार्यकर्ताओं ने की ताजमहल में हनुमान चालीसा पाठ करने की कोशिश, पुलिस ने लिया यह एक्शन

By आजाद खान | Updated: February 16, 2022 11:28 IST

पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक, चुनाव आचार संहिता और धारा 144 लगने की वजह से विहिप कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देविहिप के कार्यकर्ताओं द्वारा ताजमहल में हनुमान चालीसा के पढ़ने की कोशिश की गई है। पुलिस ने जब उन्हें रोका था तो वे थाने में ही हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने लगे थे। यह खबर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी।

आगरा: कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद के बीच इसके खिलाफ विरोध जताते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए ताजमहल परिसर में घुसने का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद विरोध स्वरूप विहिप कार्यकर्ताओं ने थाना हरीपर्वत में हनुमान चालीसा का पाठ किया था। 

चुनाव आचार संहिता के तहत रोका गया था विहिप कार्यकर्ताओं को

इस संबंध में थाने के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि विहिप कार्यकर्ता ताजमहल की ओर जा रहे थे, जिन्हें चुनाव आचार संहिता और धारा 144 लगने की वजह से बीच रास्ते में ही रोक लिया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उक्त कार्यकर्ता एसीएम प्रथम को ज्ञापन देने के बाद वापस चले गये। आपको बता दें कि कर्नाटक के उडुपी में हुए हिजाब विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जानकारियां

इस बीच आगरा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर ताजमहल में हनुमान चालीसा का पाठ करने की जब जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई तो इसको लेकर आगरा पुलिस सतर्क हो गई। मंगलवार सुबह से ही पुलिस हर चौराहे पर तैनात रही। दोपहर करीब 12 बजे विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हरीपर्वत चौराहा पहुंचे तो यहां पर उन्हें पुलिस ने रोक लिया था। 

थाने में ही पढ़ा हनुमान चालीसा का पाठ

मामले में विहिप के ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आशीष आर्य के साथ अन्य संगठनों की महिलाएं और कार्यकर्ता भी शामिल थे। पुलिस सभी को थाना हरीपर्वत ले आई। यहां पर पुलिस ने उनसे आगे जाने के लिए मना किया तो इस पर थाने में ही सभी ने विरोध स्वरूप हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। 

टॅग्स :भारतताज महलउत्तर प्रदेशआगराPoliceसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज