लाइव न्यूज़ :

हिजाब विवाद: HC के फैसले से आहत उडुपी में 40 छात्राओं ने पीयू परीक्षा छोड़ी, हिजाब पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2022 16:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देउडुपी जिले की 40 मुस्लिम छात्राओं ने मंगलवार को पहली प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा छोड़ दी परीक्षा छोड़ने वाली छात्राएं हाल में आए उच्च न्यायालय के उस आदेश से कथित तौर पर आहत थीं कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंची लेकिन उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली

मंगलुरुः कर्नाटक के उडुपी जिले की 40 मुस्लिम छात्राओं ने मंगलवार को पहली प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा छोड़ दी क्योंकि वे हाल में आए उच्च न्यायालय के उस आदेश से कथित तौर पर आहत थीं जिसके अनुसार कक्षा के भीतर हिजाब पहनकर प्रवेश को मंजूरी नहीं दी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि छात्राएं 15 मार्च के अदालत के आदेश से आहत थीं, इसलिए उन्होंने हिजाब के बिना परीक्षा में नहीं उपस्थित होने का निर्णय लिया। मंगलवार को परीक्षा छोड़ने वाली छात्राओं में कुंडापुर की 24 लड़कियां, बिंदूर की 14 और उडुपी सरकारी कन्या पीयू कॉलेज की दो लड़कियां शामिल हैं। यह छात्राएं कक्षा में हिजाब पहनने पर कानूनी लड़ाई में शामिल थीं। इन लड़कियों ने पहले प्रायोगिक परीक्षा भी छोड़ दी थी। आर एन शेट्टी पीयू कॉलेज में 28 मुस्लिम छात्राओं में से 13 परीक्षा में उपस्थित हुईं। हालांकि कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंची लेकिन उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली।

उडुपी के भंडारकर कॉलेज की पांच में से चार छात्राओं ने परीक्षा दी और बसरूर शारदा कॉलेज की सभी छात्रायें परीक्षा में उपस्थित रहीं। नवुंदा सरकारी पीयू कॉलेज की आठ में से छह छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 10 मुस्लिम लड़कियों में से केवल दो परीक्षा में उपस्थित हुईं। सूत्रों ने बताया कि जिले के कुछ निजी कॉलेजों ने लड़कियों को हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दी। उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई करने से 24 मार्च को इनकार कर दिया था। 

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए