लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को देख भीड़ ने लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे, भड़क गईं दीदी, मंच पर चढ़ने से किया इनकार, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: December 30, 2022 20:43 IST

दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर सीएम ममता बनर्जी को देखकर भीड़ ‘जय श्रीराम’ के नारे लगान लगी। नारेबाजी के बाद ममता बनर्जी भड़क गईं और उन्होंने कार्यक्रम के मंच पर जाने से इनकार कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम स्थल पर सीएम ममता बनर्जी को देखकर भीड़ ‘जय श्रीराम’ के नारे लगान लगीनारेबाजी के बाद ममता बनर्जी भड़क गईं और उन्होंने कार्यक्रम के मंच पर जाने से इनकार कर दियारेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा उन्हें शांत करने के प्रयास विफल रहे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की नाराज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उस मंच पर आने से इनकार कर दिया, जहां से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया गया था। रेलवे स्टेशन पर आमंत्रित भीड़ के एक वर्ग द्वारा जोरदार नारेबाजी से ममता बनर्जी परेशान दिखीं। दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर सीएम ममता बनर्जी को देखकर भीड़ ‘जय श्रीराम’ के नारे लगान लगी। नारेबाजी के बाद ममता बनर्जी भड़क गईं और उन्होंने कार्यक्रम के मंच पर जाने से इनकार कर दिया। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा उन्हें शांत करने के प्रयास विफल रहे, क्योंकि मुख्यमंत्री ने इसके बजाय दर्शकों में एक कुर्सी पर बैठने का विकल्प चुना। पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ कई विकास परियोजनाओं का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया।

बता दें कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां लोगों की भीड़ मौजूद थी। कार्यक्रम में जैसे ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची, भीड़ में मौजूद लोग ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने लगे।

बाद में, मेट्रो रेल की सवारी के बाद, रेल मंत्री वैष्णव ने तारातला में पत्रकारों के साथ बात करते हुए इस घटना को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ‘‘आदर’’ और ‘‘सम्मान’’ के साथ आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी कोई बात नहीं हुई कि नाराज होने की बात हो। कार्यकर्ता नारे लगाते हैं।’’ 

टॅग्स :Mamta BanerjeeWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो