लाइव न्यूज़ :

बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और EC को भेजा नोटिस

By भाषा | Updated: July 25, 2019 18:48 IST

कांग्रेस के नेता नाना पटोले, ‘वंचित बहुजन अघाड़ी’ के उम्मीदवार मनोहर डबरासे और नफीस खान ने निर्वाचन प्रक्रिया में चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए याचिकाएं दायर की थीं जिनकी सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर की एकल पीठ ने नोटिस जारी किए।

Open in App
ठळक मुद्देबंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय निर्वाचन आयोग को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी करके उनसे 2019 के लोकसभा चुनाव में गडकरी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना जवाब देने को कहा। भाजपा उम्मीदवार ने पटोले को 1.97 लाख मतों के अंतर से हराया था।

बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय निर्वाचन आयोग को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी करके उनसे 2019 के लोकसभा चुनाव में गडकरी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना जवाब देने को कहा।कांग्रेस के नेता नाना पटोले, ‘वंचित बहुजन अघाड़ी’ के उम्मीदवार मनोहर डबरासे और नफीस खान ने निर्वाचन प्रक्रिया में चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए याचिकाएं दायर की थीं जिनकी सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर की एकल पीठ ने नोटिस जारी किए। पटोले और डबरासे इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव में गडकरी के खिलाफ खड़े हुए थे।भाजपा उम्मीदवार ने पटोले को 1.97 लाख मतों के अंतर से हराया था। पटोले ने आरोप लगाया है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए तय प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। डबरासे ने आरोप लगाया कि मतदान के दौरान त्रुणिपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का प्रयोग किया गया।याचिकाकर्ताओं के वकील की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति चंदुरकर ने गडकरी, निर्वाचन आयोग और उस आयुक्त को नोटिस जारी किए जो नागपुर के लिए निर्वाचन अधिकारी थे। अदालत ने उन्हें इन याचिकाओं में लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए शपथपत्र दायर करने को कहा। अदालत ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तिथि तय की है।

टॅग्स :नितिन गडकरीचुनाव आयोगमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज