लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने लापता लड़की का पता लगाने के लिए इंटरपोल से संपर्क करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 21:12 IST

Open in App

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सीआईडी को निर्देश दिया कि अपहरण कर बांग्लादेश ले जाई गई लड़की की सुरक्षित वापसी के लिए वह सीबीआई के माध्यम से तुरंत इंटरपोल से संपर्क करे। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि उसकी बेटी 29 जुलाई से लापता है। न्यायमूर्ति राजेशेखर मंथा ने उत्तर 24 परगना जिले के बारासात थाने के प्रभारी को निर्देश दिया कि इस मामले में वह सीआईडी से संपर्क करें। उन्होंने सीआईडी को निर्देश दिया कि ‘‘वह तुरंत सीबीआई से संपर्क करे और लड़की तक पहुंचने एवं उसे वापस भारत लाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।’’ याचिकाकर्ता के वकील की अर्जी पर अदालत ने राज्य सीआईडी और सीबीआई को याचिका में प्रतिवादी के तौर पर जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने सीआईडी और सीबीआई से कहा कि मामले की अगली सुनवाई की तारीख 16 सितंबर को अदालत को इस मामले में उठाए गए कदमों से अवगत कराएं। इससे पहले 16 अगस्त को याचिकाकर्ता ने अदालत से कहा कि उनके पास ठोस सूचना है कि उनकी बेटी को बांग्लादेश भेज दिया गया होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज