लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में ’ध्वनि प्रणाली’ चलाने को लेकर दिल्ली सरकार से रूख पूछा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उस याचिका पर दिल्ली सरकार से उसका रुख पूछा जिसमें संस्थाओं को सार्वजनिक कार्यक्रमों में ध्वनि प्रणाली लगाने और चलाने के वास्ते अनुमति देने के लिए एक तंत्र बनाने का आग्रह किया गया है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा, "किसी को तो विनियमित करना है” और उन्होंने याचिका पर निर्देश लेने के लिए दिल्ली सरकार के वकील को समय दे दिया और मामले की अगली सुनवाई सात नवंबर के लिए सूचीबद्ध कर दी। यह याचिका ऑल इंडिया साउंड एंड लाइट एसोसिएशन ने दायर की है।

याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि यह लगभग 300 सदस्यों का एक संघ है जो विवाह, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों आदि में ध्वनि प्रणाली लगाने के व्यवसाय में हैं।

याचिका में कहा गया है कि उनके व्यवसाय पर बंद होने का खतरा है, क्योंकि ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) कानून 2000 के तहत दिशानिर्देशों के पालन और उनपर नजर रखने के लिए कोई निर्दिष्ट प्राधिकारी नहीं है जिस वजह से अधिकारियों ने ‘पूर्ण रोक का आदेश लागू’ कर दिया है।

वकील रंजन चौधरी की ओर से दायर याचिका में कहा गया है, “उक्त नियमों के तहत दिन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रणाली, लाउडस्पीकर आदि चलाने के लिए कोई लाइसेंस या अनुमति देने के लिए सरकार ने किसी भी अधिकारी को नियुक्त नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन