लाइव न्यूज़ :

High Alert: दिल्ली NCR में मौसम ने फिर दिया 'धोखा', अचानक आई आंधी, बारिश की भी आशंका

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 17, 2018 19:09 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानकर यू टर्न लिया है। दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में अचानक धूल भरी आंधी चल रही है। कई इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 मई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानकर यू टर्न लिया है। दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में अचानक धूल भरी आंधी चल रही है। कई इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। 

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि, अगले दो घंटो में दिल्ली एनसीआर के अधिकांश इलाकों, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नारनौल, महेंदरगढ़, बावल, कोसली, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, गनौर, गोहाना, नुह, मानेसर, पलवल, सोहना, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, अलवर, नोएडा  और उसके आस पास के इलाकों में तेज बारिश की आशंका जताई है।बता दें कि इससे पहले गुरूवार सुबह मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के लिए हाई अलर्ट जारी कर कहा था कि इन इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है और धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना भी जताई थी।

मौसम विज्ञान विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार की गर्मी में कुछ असमान्य घटित हो रहा है। इस साल अब तक मई में उत्तर भारत को तीन पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी और तूफान का सामना करना पड़ा है। बदले मौसम के मिजाज के चलते देश भर के कई हिस्सों में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मई को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है और पश्चिमी विक्षोभ के चलते धूल के साथ तेज आंधी-तूफान और बारिश हो सकता है। 

टॅग्स :मौसमदिल्लीराजस्थानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज