लाइव न्यूज़ :

'नहीं कटी थी उसकी जीभ, न ही उसने बलात्कार का उल्लेख किया', हाथरस की पीड़िता का वीडियो शेयर कर बीजेपी के तमिलनाडु IT संयोजक ने कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: October 1, 2020 11:33 IST

गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी आईटी सेल के संयोजक CTR निर्मल कुमार ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता पर भद्दी टिप्पणी की वीडियो को शेयर करने के बाद पीड़िता की पहचान उजागर करने के लिए संदेह के घेरे में आ गए हैं।

चेन्नई: तमिलनाडु बीजेपी आईटी सेल के संयोजक CTR निर्मल कुमार ने गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता पर भद्दी टिप्पणी करते हुए उसका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करने के बाद पीड़िता की पहचान उजागर करने के लिए संदेह के घेरे में आ गए हैं।

कुमार ने स्ट्रेचर पर लेटी हुई पीड़िता का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसका चेहरा धुंधला था और लिखा, 'वह धाराप्रवाह बोलती है। उसकी जीभ नहीं कटी थी, ना ही उसने बलात्कार के बारे में कुछ भी उल्लेख किया है।' इशारों-इशारों में कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'इटेलियन माफिया की हमेशा निर्दोष लोगों पर सस्ती राजनीति होती है।' 

सोनिया गांधी ने उठाए थे सवाल 

बता दें कि बुधवार को सोनिया गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला। हाथरस की बेटी के लिए न्याय की मांग के साथ खड़े हैं, भाजपा को देश नहीं तोड़ने देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम आंदोलन करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है उसे मारा गया है-एक निष्ठुर सरकार, उसके प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार की उपेक्षा द्वारा। जब ज़िंदा थी तो उसकी सुनवाई नहीं हुई उसकी रक्षा नहीं हुई। उसकी मृत्यु के बाद उसे अपने घर की मिट्टी और हल्दी भी नसीब नहीं होने दी।

सोनिया गांधी ने कहा कि उस बच्ची को अनाथों की तरह पुलिस के ज़ोर से जला दिया गया। ये कैसा न्याय है? ये कैसी सरकार है? आपको लगता है कि आप कुछ भी कर लेंगे और देश देखता रहेगा? बिलकुल नहीं! देश बोलेगा अन्याय के खिलाफ। मैं कांग्रेस की तरफ से हाथरस पीड़ित परिवार के न्याय की मांग के साथ खड़ी हूं।

जानें क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के मुताबिक, लड़की ने अपने साथ बलात्कार की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था मगर बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लव कुश और रवि नामक युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला दबाया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत