लाइव न्यूज़ :

नेपाल के संखुवासभा में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, भारत द्वारा वित्तपोषित पनबिजली परियोजना के लिए निर्माण सामग्री ले जा रहा था, सामने आई तस्वीर

By अनिल शर्मा | Updated: May 5, 2023 15:49 IST

हेलीकॉप्टर भारत द्वारा वित्तपोषित अरुण-तृतीय पनबिजली परियोजना के लिए निर्माण सामग्री ले जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे की तस्वीर सामने आई है।पायलट सुरक्षित है।हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में चार लोग सवार थे।

Helicopter Crash: सिमरिक एयर द्वारा संचालित एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार नेपाल के संखुवासभा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। पायलट सुरक्षित है। एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर भारत द्वारा वित्तपोषित अरुण-तृतीय पनबिजली परियोजना के लिए निर्माण सामग्री ले जा रहा था।

 हादसे की तस्वीर सामने आई है जिसमें हेलीकॉप्टर के मलबे को देखा जा सकता है। संखुवासभा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी मोहनमणि घिमिरे ने कहा क हमने गृह मंत्रालय से बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर का अनुरोध किया है। स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि हेलीकॉप्टर का सुबह से ही संपर्क टूट गया था और उसकी तलाश की जा रही थी।  हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में चार लोग सवार थे। कप्तान सुरेंद्र पौडेल और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नेपाल मेडिसिटी अस्पताल, काठमांडू ले जाया गया है।

टॅग्स :हेलीकॉप्टरनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार