लाइव न्यूज़ :

श्री श्री रविशंकर को ले जारी हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग, इस कारण तमिलनाडु के इरोड जिले में उतारा गया चॉपर

By आजाद खान | Updated: January 25, 2023 15:40 IST

बताया जा रहा है कि श्री श्री रविशंकर की चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद करीब 50 मिनट तक हेलीकॉप्टर वहां खड़ा था, इसके बाद उसने फिर से उड़ान भरी थी।

Open in App
ठळक मुद्देश्री श्री रविशंकर की हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।हालांकि बताया जा रहा है कि इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण यह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

चेन्नई: ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को बुधवार को खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में उतरना पड़ा है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। अधिकारियों ने कहा कि कथित तौर पर बेंगलुरू से उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर आज सुबह कोहरे के कारण सत्यमंगलम में उतर गया। उन्होंने कहा कि बाद में हेलीकॉप्टर कुछ देर रुकने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। 

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण श्री श्री रविशंकर की हेलीकॉप्ट को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। ऐसे में मौसम के साफ होते ही हेलीकॉप्ट ने उड़ान भर ली थी। ऐसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, ऐसी जानकारी मिली है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 10.15 बजे जब श्री श्री रविशंकर की हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी तो उसकी इरोड जिले में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। यह इमरजेंसी लैंडिंग तमिलनाडु के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के एक आदिवासी बस्ती उकिनियम में हुई थी। 

ऐसे में इसकी खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी और उनसे मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग सुरक्षित है। बताया जाता है कि इस हेलीकॉप्टर में श्री श्री रविशंकर के साथ तीन और लोग सवार थे। इस इमरजेंसी लैंडिंग के करीब 50 मिनट बाद श्री श्री रविशंकर की हेलीकॉप्टर ने फिर से उड़ान भरी थी। 

खराब मौसम के कारण हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री है सुरक्षित

बताया जा रहा है कि यह इमरजेंसी लैंडिंग खराब मौसम के कारण कराई गई है। हालांकि इस इमरजेंसी लैंडिंग में श्री श्री रविशंकर के साथ सवार अन्य यात्री सुरक्षित है और उनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आपको बता दें कि श्री श्री रविशंकर का हेलीकॉप्टर बेंगलुरु से तिरुपुर जा रहा था, इस दौरान यह घटना घटी है।  

टॅग्स :श्री श्री रवि शंकरहेलीकॉप्टरTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब