लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, कर्नाटक में बारिश के कहर से 32 की जान गई, तेलंगाना में बाढ़ जैसे हालात

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2022 10:13 IST

मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैपश्चिमी भारत और दक्षिणी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के कारण 32 लोगों की जान चली गई

नई दिल्लीः पश्चिमी भारत में ज्यादा से बहुत ज्यादा बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा के साथ-साथ ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

 कर्नाटक में बारिश के कारण 32 लोगों की मौत

 कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के कारण 32 लोगों की जान चली गई। बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए 500 करोड़ रुपये तुरंत जारी किए जाने की घोषणा की। बसवराज ने कहा कि पांच लोग लापता हैं, 34 घायल हो गये हैं, 300 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है, 14 राहत शिविर स्थापित किए गये हैं, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की चार-चार टीम लोगों को बचाने के लिये काम कर रही है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट

आईएमडी ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली, तेज हवाएं और आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही आईएमडी ने जम्मू, कश्मीर, लद्दाख,  मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरपूर्वी अरब सागर और गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के तटों पर हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे से 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतानवी दी है। वहीं पूर्व-मध्य अरब सागर में भी कमोबेश इतनी ही रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

तेलंगाना में बाढ़ की स्थिति

 तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भारी बारिश के कारण राज्य प्रशासन, मंत्रियों, विधायकों को अलर्ट पर रखा है  मुख्यमंत्री ने हर विभाग के साथ मैराथन समीक्षा की और बाढ़ से संबंधित नुकसान को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। गोदावरी नदी बेसिन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में केसीआर लगातार प्रशासन के संपर्क में है। उन्होंने मंत्रियों ए इंद्रकरन रेड्डी, पी अजय कुमार और वी प्रशनाथ रेड्डी से बात की और भारी बारिश से प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

इन राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है।

 

 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

क्राइम अलर्टEtah Accident: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई