लाइव न्यूज़ :

Mumbai Rain: मुंबई में तेज बारिश के बीच मरीन ड्राइव पर हाई टाइड देखी गईं, निचले इलाकों में भरा पानी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2022 12:26 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मुंबई में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए शहर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देतेज बारिश की वजह से बेस्ट की बस सेवाएं पांच से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 51.35 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मुंबईःमुंबई और उसके उपनगरों में मंगलवार को सुबह तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हुई, जिससे कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं तेज बारिश के बीच मरीन ड्राइव पर हाई टाइड देखी गईं। जिसका वीडियो सामने आया है।  

नगर निकाय अधिकारियों ने कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं और ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की बस सेवाएं पांच से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मुंबई में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए शहर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। शहर के कुछ लोगों के अनुसार, मुंबई में सोमवार को मध्यरात्रि से भारी बारिश शुरू हुई, जो मंगलवार को सुबह तेज हवाओं के साथ और भीषण हो गई।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि अंधेरी सबवे जैसे कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे अधिकारियों को वैकल्पिक मार्गों पर यातायात मोड़ना पड़ा। अंधेरी सबवे में जलभराव देखा गया। शहर में मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 51.35 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 76.18 मिमी और 97.11 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर भारी से बेहद भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह