लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश, भारी तबाही के आसार, प्रशासन राहत कार्य में जुटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2023 13:25 IST

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआदक्षिण कन्नड़ जिले के सजीपामुन्नुरू गांव में एक घर पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा, दो महिलाएं फंसीजिला प्रशासन ने एक महिला को बचाया, वहीं दूसरी को बचाने के लिए अब बी राहत कार्य चल रहा है

मंगलुरु: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी रही। जिसके कारण वहां के अलग-अलग हिस्सों में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा और वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही। पुलिस ने बताया कि बंटवाल के सजीपामुन्नुरू गांव में नंदवरागुम्पु के एक घर पर पहाड़ी का एक हिस्सा गिर जाने से दो महिलाएं फंस गईं।

खबरों के मुताबित जिला प्रशासन ने राहत कार्य चलाया और उनमें से एक शफा नाम की महिला शफा को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन दूसरी महिला जरीना अब भी मलबे में फंसी हुई है, जिसके लिये अब भी बचाव अभियान जारी है। मूसलाधार वर्षा के कारण पैदा हुई गंभीर स्थिति पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश से प्रभावित 53 लोगों को अब तक सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है और मुल्की तालुक में दो तथा मंगलुरु और बंटवाल तालुक में एक-एक राहत शिविर खोले गए हैं।

इसके साथ ही प्रशासन ने यह भी बताया कि बीते गुरुवार को चेल्याडका में भारी वर्षा के बीच एक पुल के पूरी तरह से डूब जाने के कारण जिले में पुत्तूर-पनाजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। जिले के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त खबरों में कहा गया है कि पिछले दो दिनों के दौरान बारिश से 29 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि भयानक बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर बिजली के खंभे और लाइन भी नष्ट हो गई हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ के तटीय क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मौसम की चेतावनी के लिए चार ‘रंगों के कोड’ का उपयोग करता है, जिसमें ‘हरा’ (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), ‘पीला’ (देखें और तत्पर रहें), ‘नारंगी’ (तैयार रहें) और ‘लाल’ (कार्रवाई करें) शामिल हैं।

मौसम विभाग स्थिति के अनुसार इन रंगों के अलर्ट जारी करता है। ये अलर्ट ‘ग्रीन अलर्ट’, ‘येलो अलर्ट’, ‘ऑरेंज अलर्ट’ और ‘रेड अलर्ट’ होते हैं। इस बीच, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी के जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

टॅग्स :कर्नाटकSDRFबाढ़मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप