लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के मानदंडों का उल्लंघन करने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

By भाषा | Updated: August 17, 2021 11:44 IST

Open in App

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिये निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने मंगलवार को बताया कि उन्हें सोमवार को शिकायत के जरिये यह सूचना मिली कि जिले के शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय खड़सरा नंबर-एक में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिये निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन किया गया है। शिकायत मिलने पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से तत्काल आख्या तलब की । उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गयी आख्या में अवगत कराया गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय पर 15 अगस्त को झंडारोहण हुआ तथा इसके बाद ध्वज को नियमानुसार उतार कर नहीं रखा गया। 16 अगस्त सुबह तक यह झंडा विद्यालय पर दिखाई दे रहा था। उन्होंने इस मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिंदू गोड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी, नवानगर प्रभात कुमार श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच अधिकारी को 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज