लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: September 16, 2021 14:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर बृहस्पतिवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :

दि5 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 30,570 नए मामले, 431 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 30,570 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,33,47,325 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,42,923 रह गई है।

प्रादे9 गुजरात पटेल मंत्रालय

गुजरात : भूपेंद्र पटेल सरकार के नये मंत्री आज लेंगे शपथ

अहमदाबाद, गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार के नए मंत्री गांधीनगर स्थित राजभवन में बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य मंत्रिमंडल में नये चेहरों को शामिल कर सकती है।

दि13 मोदी रक्षा परिसर

सेंट्रल विस्टा परियोजना के आलोचक रक्षा कार्यालय परिसरों पर चुप रहते थे: प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू स्थित रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंट्रल विस्टा परियोजना की आलोचना करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसे लोग सेना को मिलने वाली इन सुविधाओं पर चुप रहते थे।

प्रादे23 महाराष्ट्र नौका दुर्घटना मृतक संख्या

महाराष्ट्र नौका दुर्घटना : सात और शव बरामद किए गए, मृतकों की संख्या 10 हुई

मुंबई, महाराष्ट्र के अमरावती जिले में वर्धा नदी में दो दिन पहले हुए नौका हादसे के बाद बृहस्पतिवार को बचाव दल ने सात और लोगों के शव बरामद किए, जिसके साथ इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अर्थ10 न्यायालय एनसीएलएटी अध्यक्ष

केंद्र ने न्यायालय में माना, एनसीएलएटी के पूर्व अध्यक्ष को 20 सितंबर तक पद पर रहने दिया जाएगा

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय में बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार ने माना कि एनसीएलएटी के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक इकबाल सिंह चीमा को फैसला सुनाने के लिए 20 सितंबर तक पद पर बने रहने दिया जाएगा, जिसके बाद चीमा की समय से पहले सेवानिवृत्ति से जुड़ा विवाद खत्म हो गया।

वि10 स्पेसएक्स लीड विमान

‘स्पेसएक्स’ ने रचा इतिहास, पृथ्वी का चक्कर लगाने के लिए चार लोगों को निजी उड़ान से किया रवाना

केप केनवरल (अमेरिका), पृथ्वी के तीन दिन तक चक्कर लगाने के लिए चार लोगों से साथ रवाना की गई ‘स्पेसएक्स’ की पहली निजी उड़ान ने कक्षा में प्रवेश कर लिया है। ऐसा पहली बार है जब पृथ्वी का चक्कर लगा रहे अंतरिक्ष यान में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है।

वि4 फ्रांस आईएसआईएस सरगना मौत

सहारा में आईएसआईएस का सरगना मारा गया : फ्रांस के राष्ट्रपति

बमाको (माली), फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की कि सहारा क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू अल-वालिद-अल-सहरावी बुधवार देर रात मारा गया। राष्ट्रपति ने इसे फ्रांस की सेना की ‘‘ एक बड़ी सफलता’’ करार दिया।

अर्थ3 संरा भारत अर्थव्यवस्था

भारत की वृद्धि दर 2021 में 7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद, अगले साल आ सकती है कमी: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2021 में 7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, लेकिन अगले साल वृद्धि में कमी आ सकती है।

खेल4 खेल टेनिस डेविस भारत संभावना

फिनलैंड के खिलाफ डेविस कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा भारत को

एस्पू (फिनलैंड), भारत के एकल खिलाड़ियों को शुक्रवार से शुरू हो रहे डेविस कप विश्व ग्रुप वन मुकाबले में फिनलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल