लाइव न्यूज़ :

ISRO प्रमुख के. सिवन ने कहा- लैंडर विक्रम के साथ संपर्क नहीं, अब अगली प्राथमिकता गगनयान मिशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 11:24 IST

ऑर्बिटर में 8 इंस्ट्रूमेंट्स हैं और प्रत्येक इंस्ट्रूमेंट अपना  काम अच्छे से कर रहे हैं। भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए सिवन ने कहा कि हमारी अगली प्राथमिकता गगनयान मिशन है।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘लैंडर’ विक्रम के चंद्रमा की सतह पर 7 सितंबर को लैंडिंग के वक्त उससे संपर्क टूट गया थानासा ने भी काफी कोशिश की लेकिन विक्रम लैंडर से कोई संपर्क नहीं हो सका।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो चीफ के. सिवन ने कहा है कि हम विक्रम लैंडर से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑर्बिटर बहुत अच्छे से काम कर रहा है। ऑर्बिटर में 8 इंस्ट्रूमेंट्स हैं और प्रत्येक इंस्ट्रूमेंट अपना  काम अच्छे से कर रहे हैं। भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए सिवन ने कहा कि हमारी अगली प्राथमिकता गगनयान मिशन है।

इससे पहले चंद्रयान-2 के ‘लैंडर’ विक्रम से शीघ्र संपर्क साध कर उसमें मौजूद ‘रोवर’ प्रज्ञान को उपयोग में लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा था। ‘लैंडर’ विक्रम के चंद्रमा की सतह पर 7 सितंबर को तड़के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने के दौरान आखिरी क्षणों में उसका इसरो के जमीनी स्टेशनों से संपर्क टूट गया था। उस वक्त विक्रम पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह (चंद्रमा) से महज 2.1 किमी ऊपर था। ‘लैंडर’ विक्रम के अंदर ‘रोवर’ प्रज्ञान भी है।

21 सितंबर को चंद्रमा पर रात होने जाने की वजह से विक्रम लैंडर से संपर्क की उम्मीदें थम गई हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ऑर्बिटर भी विक्रम की तस्वीरें लेने में असफल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि 19 सितंबर को चंद्रमा पर शाम होने की वजह से हो सकता है कि विक्रम परछाई में छिप गया हो।

क्या है गगनयान मिशन

गगनयान मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है। इसमें पहली बार इसरो तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में सात दिन की यात्रा के लिए भेजेगा। इसके लिए 2022 की डेडलाइन रखी गई है। इस मिशन पर 10 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

टॅग्स :चंद्रयानभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनके सिवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?