लाइव न्यूज़ :

अजमेर दरगाह के प्रमुख ने तालिबानी कृत्यों की निंदा की, कहा- ये दुनियाभर में इस्लाम का नाम खराब कर रहे हैं

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 22, 2021 11:02 IST

अफगानिस्तान में तालिबानी गतिविधियों पर अजमेर दरगाह के प्रमुख ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा कि तालिबान ने इस्लाम का नाम बदनाम किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देअजमेर दरगाह के प्रमुख ने कहा कि तालिबान ने इस्लाम का नाम बदनाम किया प्रमुख ने कहा कि महिलाओं और बेटियों पर जुल्म इस्लाम के कानून में नहीं है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित सबसे ऊपर है

जयपुर : अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख सैयद जैनुल आबेदीन ने कहा कि तालिबान ने अपने कृत्यों से पूरी दुनिया में इस्लाम को बदनाम किया है ।  उन्होंने कहा कि इस्लामिक कानून के नाम पर महिलाओं पर प्रतिबंध और हत्याओं का समर्थन नहीं किया जा सकता है और यह इस्लाम में एक अपराध है ।

अजमेर धर्मस्थल के प्रमुख ने जोर देकर कहा कि तालिबान की आतंकी और तानाशाही गतिविधियां दुनिया में इस्लाम के प्रति नफरत को बढ़ावा दे रही हैं । उन्होंने कहा, 'तालिबान शरीयत (इस्लामी कानून) के नाम पर आतंकी गतिविधियों से इस्लाम को बदनाम कर रहा है । हमारे कानून में महिलाओं के साथ जबरन निकाह करना और महिलाओं-बच्चों पर जुल्म करना नहीं है । ऐसे लोग अपने स्वार्थ के लिए ऐसा करते हैं । 

आपको बताते दें कि 15 अगस्त को राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से भाग जाने के बाद तालिबान के राजधानी में प्रवेश के साथ अफगानिस्तान सरकार गिर गई । तालिबान लड़ाकों ने पूरे देश में दहशत मचा रखी है । देश के लोग अफगानिस्तान छोड़कर भागने के लिए अमादा है । वे बस किसी तरह से तालिबान के कहर से दूर भाग जाना चाहते हैं । 

अबेदिन ने कहा कि अफगानिस्तान क्रूर तालिबान के हाथों में आ गया है और इस देश में विनाश, महिलाओं पर प्रतिबंध और हत्याओं का शासन शुरू कर दिया है । उन्होंने कहा कि तालिबान ने अपने एजेंडे के अनुसार आतंकवाद और शासन के अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए कानून की अलग-अलग व्याख्या की है । 

आबेदिन ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि "मैं उन लोगों की कड़ी निंदा करता हूं जो तालिबान और उनकी आतंकवादी विचारधारा के अवैध अधिकार का समर्थन और स्वागत करते हैं। भारत का मुस्लिम, एक शांतिपूर्ण नागरिक होने के नाते तालिबान की विचारधारा का समर्थन और स्वागत नहीं करता है, जो इस्लाम की बुनियादी शिक्षाओं के खिलाफ है । प्रमुख ने कहा कि लोगों को हमेशा राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देनी चाहिए । उन्होंने कहा कि पहला कर्तव्य अपने देश को बचाना, एकता और शांति बनाए रखना और फिर अपने बारे में सोचना होना चाहिए ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानइस्लामAjmer
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील