लाइव न्यूज़ :

HDFC बैंक में 68 लाख की धोखाधड़ी, चार गिरफ्तार

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: January 31, 2019 05:13 IST

आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्रीकांत नवले ने बताया कि शिल्पनगर सातारा परिसर निवासी गोरक्षनाथ श्रीराम डिगुरकर एचडीएफसी बैंक शाखा पदमपुरा में मैनेजर हैं. 

Open in App

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एचडीएफसी बैंक में फर्जी कागजात के आधार पर 67 लाख 85 हजार 642 रुपए का व्यावसायिक कर्ज लेकर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है. वेदांत नगर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.  

आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्रीकांत नवले ने बताया कि शिल्पनगर सातारा परिसर निवासी गोरक्षनाथ श्रीराम डिगुरकर एचडीएफसी बैंक शाखा पदमपुरा में मैनेजर हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले पुलिस आयुक्त चिरंजीव प्रसाद से मुलाकात कर शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने बोगस कागजात के जरिए बैंक को 68 लाख रुपए का चूना लगाया है. तभी से इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा ने शुरू कर दी. कुछ तथ्य सामने आने पर मंगलवार को मामला दर्ज किया गया.

फरियादी बैंक मैनेजर के मुताबिक आरोपी शेख जावेद खलील कालू पटेल, शेख इलियास जैनुदीन इस्माइल शेख, रईस मिया शेख महबूब शेख, खान आसेफ  गुलाब चांद खान, उबेद हुसैन शेख हुसैन इस्माइल, मोहम्मद मजाजुद्दीन सिद्दीकी मतीनोद्दीन और इमरान माजिद खान ने नवंबर 2016 में बैंक के पास व्यावसायिक कर्ज के लिए प्रस्ताव पेश किया था. उस फाइल में दुकान का लाइसेंस, आयकर विवरण पत्र, बैंक खाते का स्टेटमेंट आदि दस्तावेज थे, जिस पर मुहर और हस्ताक्षर भी थे.

दस्तावेजों की जांच करने के बाद बैंक ने आरोपियों को 67 लाख 85 हजार का कर्ज मंजूर कर दिया. लेकिन बाद में आरोपियों ने किश्त नहीं भरी, जिससे दस्तावेज की जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपियों ने बोगस कागजात बनाकर पेश किए थे.

मामला दर्ज होते ही आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने शेख जावेद खलील (अंबेलोहल, गंगापुर), खान आसेफ गुलाब (शहानगर, बीड़ बाईपास), मोहम्मद मजाजुद्दीन सिद्दीकी (चेलीपुरा) और उबेद हुसैन खान (जहांगीर कॉलोनी रेलवे स्टेशन) को गिरफ्तार किया. अदालत में पेश करने पर अदालत ने चारों को 2 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है. एसीपी डॉ नागनाथ कोडे और पुसिल निरीक्षक श्रीकांत नवले के मार्गदर्शन में फौजदार सुभाष खंडागले, प्रकाश काले, सुनील फेफाले, नितिन घोड़के, मनोज उईके आगे की जांच कर रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया