लाइव न्यूज़ :

हौज काजी: एक्शन में अमित शाह, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तलब, मांगी रिपोर्ट

By स्वाति सिंह | Updated: July 3, 2019 13:02 IST

रविवार रात दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी ने सांप्रदयिक रूप धारण कर लिया। इस घटना में एक मंदिर में हुई तोड़फोड़ से यहां तनाव फैल गया।

Open in App
ठळक मुद्देचावड़ी बाजार इलाके में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी ने सांप्रदयिक रूप धारण कर लिया।टना में एक मंदिर में हुई तोड़फोड़ से यहां तनाव फैल गया।

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित हौज काजी दो संप्रदायों के बीच झड़प के बाद मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि इस स्थिति में भी बुधवार को मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। इसी बीच इस मामले को लेकर  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से तलब किया और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुलाकात के बाद पुलिस कमिश्ननर पटनायक ने कहा 'मैंने हालात से उन्हें अवगत कराया है। फिलहाल यहां पर हालात सामान्य है। इस मामले में हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।'

क्या है मामला

दिल्ली के हौजकाज़ी इलाके में रविवार को हुये सांप्रदायिक तनाव के बाद, इस घटना के केंद्र में रहे संजीव गुप्ता के परिवार ने कहा है कि बीते दो दशकों से उनका परिवार पड़ोसी अल्पसंख्यक समुदाय के साथ शांतिपूर्ण ढंग से रहता आया है।

उन्होंने कहा कि वे झगड़े के बाद हुई बातों की तो वजह नहीं बता सकते क्योंकि इससे पहले उन्होंने ऐसा नहीं देखा। गुप्ता की मां कैलाशवती गुप्ता ने दावा किया कि बीते 20 साल से मुसलमान उनके पड़ोसी हैं और यहां का वातावरण शांतिपूर्ण है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। 

गौरतलब है कि रविवार रात दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी ने सांप्रदयिक रूप धारण कर लिया। इस घटना में एक मंदिर में हुई तोड़फोड़ से यहां तनाव फैल गया। 

टॅग्स :दिल्लीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया