लाइव न्यूज़ :

Hathras case: UP के ADG प्रशांत कुमार का दावा- पीड़ित परिवार को दिया गया 50 लाख का लालच, प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की रची गई साजिश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2020 19:13 IST

प्रेस कांफ्रेंस में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि कल भीड़ कोविड गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते हुए हिंसा पर उतारू हो गई, हल्का बल उपयोग करके स्थिति को नियंत्रित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध अभियोग पंजिकृत किए गए हैं।50 लाख रुपये का प्रलोभन देने आदि के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है।पीड़ित परिवार के घर के आसपास भ्रामक सूचनाओं के जरिए उन्माद फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

लखनऊ/हाथरसः हाथरस गैंगरेप को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। विपक्षी दल वहां पहुंच रहे है। आप सांसद पर काली स्याही फेंकी गई। सीएम योगी ने कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

इस बीच प्रेस कांफ्रेंस में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि कल भीड़ कोविड गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते हुए हिंसा पर उतारू हो गई, हल्का बल उपयोग करके स्थिति को नियंत्रित किया गया। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध अभियोग पंजिकृत किए गए हैं।

प्रशांत कुमार ने कहा कि हाथरस में दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर कुछ अराजक तत्व प्रदेश में अमन चैन बिगाड़ने और जातीय द्वेष फैलाने के उद्देश्य से पीड़ित परिवार को भड़काने, गलत बयान देने के लिए दबाव बनाने और उन्हें 50 लाख रुपये का प्रलोभन देने आदि के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पीड़ित परिवार के घर के आसपास भ्रामक सूचनाओं के जरिए उन्माद फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित समुदाय की महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म और उसकी मौत के बाद तेजी से चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पुलिस ने जिले के चंदपा थाने में जाति आधारित संघर्ष की साजिश, सरकार की छवि बिगाड़ने के प्रयास और माहौल बिगाड़ने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।

माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया

माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल ऑडियो के जरिए भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है,उन्होंने कहा कि पहला मुकदमा हाथरस के चंदपा थाने में दर्ज हुआ है। हाथरस में तैनात अधिकारियों से उलझने, बैरिकेडिंग तोड़ने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस की ओर से चंदपा थाने में रविवार की शाम को एक एफआईआर दर्ज करायी गई जिसमें राजद्रोह से लेकर विभिन्‍न समूहों के बीच दुश्‍मनी को बढ़ावा देने जैसे कई गंभीर आरोपों की धारा शामिल है। चंदपा थाने में ही रविवार और सोमवार को राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी कार्य में व्‍यवधान और निषेधाज्ञा के उल्‍लंघन जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने सोमवार को चंदपा थाने में दर्ज मुकदमों की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि पोस्‍टरों, सोशल मीडिया पोस्‍ट से माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कुमार ने कहा कि कोविड-19 के चलते राजनीतिक दलों के पांच लोगों को वहां जाने दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने दिशा-निर्देश का उल्‍लंघन किया। हाथरस की घटना से कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पहला मुकदमा वायरल ऑडियो से माहौल बिगाड़ने के प्रयास में चंदपा थाने में हुआ।’’ अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया, ‘‘एक साजिश के तहत राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। हम सबूतों के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं। कई एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं।’’

टॅग्स :हाथरस केसयोगी आदित्यनाथयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशलखनऊuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप