लाइव न्यूज़ :

यूपी के बुलंदशहर में हाथरस जैसी घटना! गैंगरेप के बाद लड़की की हत्या, परिवार का आरोप- पुलिस ने रात में जबरन कराया अंतिम संस्कार

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2022 09:44 IST

बुलंदशहर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या के बाद उसका जबरन और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराए जाने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि पुलिस की धमकाकर रात में लड़की का अंतिम संस्कार कराया।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर में 16 साल की एक लड़की की कथित तौर पर गैंगरेप और हत्या का मामला।परिवार का आरोप का है कि लड़की की मौत के बाद जल्दबादी में रात में पुलिस के दबाव में अंतिम संस्कार कराया गया।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 16 साल की एक लड़की की कथित तौर पर गैंगरेप और हत्या के बाद परिवारवालों ने पुलिस पर जबरन और जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कराए जाने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि वे इससे पहले कि अंतिम संस्कार की तैयार कर पाते, पुलिस ने रात में जल्दबाजी में इसे पूरा करा दिया।

मामले को लेकर मंगलवार को काफी विरोध प्रदर्शन भी हुआ। वहीं, इस घटना ने 2020 की हाथरस की घटना की यादें भी ताजा कर दी हैं जब स्थानीय प्रशासन द्वारा 19 साल की दलित लड़की का आधी रात को अंतिम संस्कार करा दिया गया था।

'पुलिस के डराने की वजह से चुप रहा परिवार'

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक ग्रामीण ने बताया, 'सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि घटना 21 जनवरी को हुई लेकिन पुलिस के डराने-धमकाने की वजह से परिवार चुप रहा। बात फैली और जब कुछ नेताओं ने ट्वीट किए, फिर पूरी बात सामने आ सकी।' आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया है।

लड़की के पिता ने कहा कि कुछ पुलिसवालों ने 'हमें रात में अंतिम संस्कार के लिए बाध्य किया। हमें ठीक तरह से सभी रीति रिवाजों को करने का मौका भी नहीं मिला।' मामले में आईपीसी और पॉस्को एक्ट के तहत एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पीड़िता के पिता ने क्या कहा?

पीड़िता का परिवार ओबीसी से आता है। पिता ने बताया कि उसकी बेटी की ऊंचे जाति के एक लड़के से दोस्ती थी। लड़का कथित तौर पर लड़की के गांव आया और उसे अपने साथ घूमने के लिए चलने को कहा। लड़की ने सहमति दी और उसकी बाइक पर बैठ गई। 

पिता के मुताबिक, 'बाद में मुझे पुलिस से फोन आया कि मेरी बेटी का शव गांव के बाहरी इलाके में एक ट्यूबवेल के पास पड़ा है। मैं मौके पर पहुंचा, लेकिन जब तक मैं पहुंचा वे उसके शव को पोस्टमॉर्टम हाउस ले जा चुके थे। हमें लगभग 24 घंटे के बाद शव दिया गया और तुरंत उसका अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया गया।'

वहीं, बुलंदशहर के एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि पुलिस ने 'कभी भी परिवार को लड़की का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर नहीं किया' और इस मामले का 'राजनीतिकरण' किया जा रहा है।

टॅग्स :बुलंदशहरक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहाथरस केसगैंगरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज