लाइव न्यूज़ :

Haryana: JJP विधायक को महिला ने जड़ा थप्पड़, घटना का वीडियो हुआ वायरल, जानें MLA ईश्वर सिंह ने क्या कहा

By आजाद खान | Updated: July 13, 2023 00:15 IST

हरियाणा में आए बाढ़ पर बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा है कि ‘‘हरियाणा के अंबाला में तीन शव मिले हैं। बाढ़ के पानी से निकलते समय करंट लगने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में जेजेपी विधायक को एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में इस घटना के बाद विधायक का बयान भी सामने आया है।

चंड़ीगढ़:  न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में हरियाणा में जेजेपी के विधायक को एक महिला द्वारा थप्पड़ मारते हुए देखा गया है। दरअसल हरियाणा में आए बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेने पहुंचे विधायक पर हमला हुआ है। 

हालांकि इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया था कि महिला किस बात से नाराज होकर विधायक को थप्पड़ मारी थी। लेकिन इस घटना के बाद विधायक का बयान भी सामने आया है। बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है और इंटरनेट यूजर्स इस पर खूब मजे भी ले रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह दिखा कि विधायक बाढ़ पीड़ित लोगों से बात कर रहे हैं। उनके साथ स्थानी पुलिस और कुछ अधिकारी भी वहां मौजूद थे। इस बीच विधायक के पास एक महिला आती है और कुछ कहती है और फिर उस पर हमला कर देती है। महिला ने विधायक को थप्पड़ मारा और फिर वहां मौजूद पुलिस वाले बीच में आ गए और महिला को आवाज देकर वहां से हटाया है। 

हालांकि बाद में विधायक का बयान भी सामने आया है। विधायक ने कहा है कि महिला पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। यही नहीं विधायक ने उसे माफ भी कर देने की बात कही है। 

बाढ़ के कारण पंजाब और हरियाणा में तबाही

बाढ़ को लेकर सरकारी आंकड़ों की अगर माने तो पंजाब और हरियाणा में अब तक 18 लोगों की जान चली गई है। इन लोगों में सात लोग हरियाणा के है। बता दें कि हरियाणा के कुछ स्थान ऐसे है जहां पर बाढ़ आई है और वहां तक लोगों की मदद की जा रही है। 

मामले में एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘हरियाणा के अंबाला में तीन शव मिले हैं। बाढ़ के पानी से निकलते समय करंट लगने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।’’ गौर करने वाली बात यह है कि केवल पंजाब या फिर हरियाणा में ही नहीं बल्कि पुरे उत्तर भारत में भारी बारिश और खराब मौसम देखने को मिले है। 

टॅग्स :हरियाणावायरल वीडियोMLAबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज