लाइव न्यूज़ :

हरियाणा हिंसा: खट्टर सरकार ने नूंह एसपी वरुण सिंगला का किया तबादला, आईपीएस नरेंद्र बिजारणिया संभालेंगे कमान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 4, 2023 10:00 IST

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने नूंह हिंसा के बाद पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का तबादला कर दिया है। अब नूंह की कमान आईपीएस नरेंद्र बिजारणिया को हाथों में सौंपी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देखट्टर सरकार ने नूंह हिंसा के बाद पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का तबादला कर दिया हैहिंसा प्रभावित नूंह की कमान अब आईपीएस नरेंद्र बिजारणिया को हाथों में सौंपी गई हैनरेंद्र बिजारणिया इससे पहले फरवरी 2020 से अक्टूबर 2021 तक नूंह के एसपी रहे चुके हैं

चंडीगढ़: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने नूंह हिंसा के बाद एक बेहद कड़ा फैसला लेते हुए नूह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का तबादला कर दिया गया है। आईपीएस सिंगला को भिवानी का एसपी बनाया गया है। वहीं अब नूंह की कमान आईपीएस नरेंद्र बिजारणिया को हाथों में सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी वरुण सिंगला का स्थानांतरण विश्व हिंदू परिषद के द्वारा नूंह में बुलाये गये धार्मिक जुलूस पर हुए हमले और फिर उसके के बाद भड़कने सांप्रदायिक दंगे के मद्देनजर लिया गया है।

जानकरी के अनुसार नूह के नये पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और हरियाणा के चांदपुरा गांव के रहने वाले हैं। हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने खुद बिजारनिया को नूंह एसपी बनाकर भेजा है क्योंकि नरेंद्र बिजारणिया इससे पहले फरवरी 2020 से अक्टूबर 2021 तक नूंह के एसपी रहे थे और वह नूंह के बारे में अच्छी समझ रखते हैं।

मालूम हो कि बीते सोमवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा नूंह में बुलाये गये धार्मिक जुलूसके बाद न केवल नूंह बल्कि गुरुग्राम समेत हरियाणा के अन्य हिस्से में  सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने सांप्रदायिक दंगों को शांत करते हुए विभिन्न पक्षों के आरोपियों के खिलाफ 83 एफआईआर दर्ज की है और 159 लोगों को गिरफ्तारी भी की है।

नूंह के इस सांप्रदायिक हिंसा में कुल छह लोगों की मौत हुई है वहीं पुलिसवालों समेत दर्जनों लोगों की मौत हुई है। नूंह हिंसा के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीते बुधवार को प्रेस से बात करते हुए कहा था कि हिंसा में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों को सजा दिलाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाएगी और इसके साथ ही सरकार हिंसा पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी।

टॅग्स :नूँहHaryana Policeमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तारी का दिया आदेश, पासपोर्ट ज़ब्त करने को कहा

क्राइम अलर्टइंसान के भेष में हैवान! लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर डाला, बॉयफ्रेंड ने आग लगाकर मारने की रची साजिश

क्राइम अलर्टHaryana: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में जूनियर हॉकी कोच गिरफ्तार, लड़की के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल