लाइव न्यूज़ :

हरियाणा हिंसा: खट्टर सरकार ने नूंह हिंसा के मद्देनजर लगे मोबाईल इंटरनेट बैन को 8 अगस्त तक के लिए बढ़ाया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 6, 2023 08:58 IST

हरियाणा सरकार ने नूंह हिंसा के मद्देनजर लगाई गई मोबाईल इंटरनेट सुविधा पर रोक को आगामी 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देखट्टर सरकार ने नूंह हिंसा के बाद लगे मोबाईल इंटरनेट बैन को 8 अगस्त तक के लिए बढ़ाया गया सरकार ने मोबाइल से अभी केवल वॉयस कॉल की सुविधा को ही बहाल किया हैसरकार द्वारा बढ़ाई गई यह पाबंदी नूंह के अलावा पलवल में में भी प्रभावी होगी

चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने नूंह हिंसा के मद्देनजर लगाई गई मोबाईल इंटरनेट सुविधा पर रोक को आगामी 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार सरकार ने मोबाइल से अभी केवल वॉयस कॉल की सुविधा को ही बहाल किया है। मनोहर लाल खट्टर सरकार द्वारा बढ़ाई गई यह पाबंदी नूंह के अलावा पलवल में में भी प्रभावी होगी।

आधिकारिक आदेश के अनुसार नूंह जिले के अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, थोक एसएमएस और डोंगल इंटरनेट सेवाओं का निलंबन 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

हरियाणा सरकार के अनुसार हिंसा के बाद अब नूंह, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तनाव का स्तर कम हो रहा है और हालात सामान्य दिशा में बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार अब बेहद तत्परता से नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ एक्शन ले रही है और हिंसा के आरोप में अब तक 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा पुलिस के अनुसार नूंह में हुई हिंसा की कई एंगल से जांच हो रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो जांच की एक दिशा पाकिस्तानी एंगल पर निगाहें जमाये हैं, पुलिस को इस बात का शक है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी नूंह में हिंसा की आग भड़काई जा सकती है।

मालूम हो कि बीते 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की निकाली गई धार्मिक यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर सांप्रदायिक हिंस हुई थी। उस घटना में   6 लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। हरियाणा सरकार ने नूंह में हुई हिंसक झड़प के बाद फौरन मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं को बंद करने का आदेश दिया था ताकि शरारती तत्वों द्वारा उसके जरिये किसी तरह की हिंसक अफवाह को न फैलाया जाए।

सरकार को यह आदेश इस कारण से लेना पड़ा था क्योंकि नूंह से शुरू हुई हिंसा ने देखते ही देखते गुरुग्राम सहित सूबे के अन्य जिलों को अपनी जद में ले लिया था।

टॅग्स :नूँहहरियाणामनोहर लाल खट्टरBJPPoliceHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार