लाइव न्यूज़ :

हरियाणा पुलिस ने हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:15 IST

Open in App

हरियाणा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही हथियारों की तस्करी करने वाले अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि ये गिरोह पड़ोसी राज्यों और दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को अवैध हथियार बेचता था। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से 35 तमंचे और 45 मैगजीन समेत भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के निवासी महफूज उर्फ फौजी के रूप में हुई है जोकि वर्तमान में पानीपत में रह रहा था। इसके अलावा, अन्य आरोपियों की पहचान हीरालाल, संतोष निगम और राय सिंह के रूप में हुई जो मध्य प्रदेश के धार जिले के निवासी हैं। प्रवक्ता ने बताया कि चारों आरोपियों को 18 अगस्त से 30 अगस्त के बीच गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तारी का दिया आदेश, पासपोर्ट ज़ब्त करने को कहा

क्राइम अलर्टइंसान के भेष में हैवान! लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर डाला, बॉयफ्रेंड ने आग लगाकर मारने की रची साजिश

क्राइम अलर्टHaryana: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में जूनियर हॉकी कोच गिरफ्तार, लड़की के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

क्राइम अलर्टHaryana: करियर बर्बाद करने की धमकी, एथलीट से बलात्कार; राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज