लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : ऐलनाबाद सीट पर दोपहर एक बजे तक 43 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले

By भाषा | Updated: October 30, 2021 15:37 IST

Open in App

सिरसा (हरियाणा), 30 अक्टूबर हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक 43 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अनुमानित 43.01 फीसदी मतदान हुआ है।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला ने केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।

इस सीट पर 1.86 लाख से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं।

मतदान के लिए कुल 211 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 121 को संवेदनशील और अत्यधिक संवदेनशील माना गया है।

उपचुनाव में कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें ज्यादातर निर्दलीय हैं। हालांकि इनेलो के अभय चौटाला, कांग्रेस के पवन बेनीवाल और भाजपा-जजपा के गोविंद कांडा को प्रमुख उम्मीदवार माना जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो