लाइव न्यूज़ :

करीब 4 घंटे तक सीएम खट्टर को गांव वालों ने बनाया 'बंधक'! नाराज ग्रामीणों ने की जमकर नारेबाजी, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 28, 2023 16:03 IST

बता दें कि नाराज गांव वालों को पहले पुलिस ने समझाया था और फिर अटेली के विधायक सीताराम ने भी समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वे नहीं माने थे और अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखे थे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के सीएम महेंद्रगढ़ में तीन दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिए थे। इस दौरान एक गांव के लोग उनसे काफी नाराज हो गए थे। नाराज गांव वाले सीएम के आराम गृह पर चले गए थे और जमकर नारेबाजी की थी।

चंड़ीगढ़:   हरियाणा से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गांव में ख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को गांव वालों का विरोध देखने को मिला है। गांव वालों ने इस प्रकार से विरोध किया था कि मानो सीएम खट्टर को 'बंधक' बना लिया हो। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कई घंटों तक एक ही घर में रहे और बाहर गांव वालों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा था। 

बताया जाता है कि गांव वालों को बहुत समझाया गया लेकिन वे नहीं माने और जहां सीए्म खट्टर ठहरे हुए थे उस घर के बारे विरोध-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी भी की है। गांव वाले ने तो पुलिस की बात मानी और न ही स्थानीय नेता की एक बात सुनी और विरोध करते रहे जिसे देख अंत में सीएम खट्टर को इस मामले में हस्ताक्षेप करना पड़ा था। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर महेंद्रगढ़ में तीन दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यहां आए थे। वे गांव सीमहा में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनसे गांव को उप तहलीस का दर्जा देने को कहा था जिस पर सीएम खट्टर मान गए थे और कार्यक्रम के बाद प्रेस कॉंफेरेंस कर गांव सीमहा को उप तहलीस का दर्जा देने का एलान कर दिया था। 

गांव वालों ने जमकर किया विरोध

बताया जा रहा है कि भारी संख्या में भीड़ सीएम के आराम करने वाले घर के बाहर जमा हो गई थी और वहां नारेबाजी करने लगी थी। ऐसे में गांव वालों को पुलिस ने भी समझाया लेकिन वे नहीं माने और विरोध करते रह गए। यहां तक कि अटेली के विधायक सीताराम ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन फिर भी गांव वाले इसे नहीं माने और विरोध के साथ नारेबाजी करते रहे। अंत में सीएम खट्टर को गांव के कुछ लोगों के साथ बात करनी पड़ी और उनकी मांग पर विचार करने को कहा गया तब जाकर यह विरोध-प्रदर्शन खत्म हुआ था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम खट्टर को करीब चार घंटे तक 'बंधक'जैसा बनाया गया था और उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कोई दुर्घटना न घट जाए इसके लिए सुरक्षा के और भी कड़े इंतेजाम किए गए थे। 

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र