लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने लगाया गंभीर आरोप, दिल्ली सरकार ने हमारा ऑक्सीजन टैंकर लूट लिया...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 21, 2021 21:53 IST

अनिल विज ने बुधवार को आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों के लिये ऑक्सीजन लेकर पानीपत से फरीदाबाद जा रहे एक टैंकर को दिल्ली सरकार द्वारा “लूट लिया गया”।

Open in App
ठळक मुद्देअगर सरकारें ऐसे करने लगेंगी तो अव्यवस्था फैल जाएगी।सभी ऑक्सीजन टैंकर पुलिस एस्कॉर्ट के साथ आएंगे-जाएंगे।एक टैंकर से इस तरह से गैस निकालना बेहद निंदनीय है।

चंडीगढ़ः हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि दिल्ली सरकार ने हमारा ऑक्सीजन टैंकर लूट लिया है। 

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि बहुत से लोग कोरोना के लक्षण होने पर भी जांच न कराकर इधर उधर से दवाइयां लेकर खा रहे थे। इससे सक्रमण फैल रहा था। आदेश जारी किए हैं कि जिसमें भी लक्षण हैं और अगर वह किसी निजी डॉक्टर के पास जाता है तो डॉक्टर इलाज से पहले उसका कोरोना टेस्ट करवाएं।

अनिल विज ने बुधवार को आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों के लिये ऑक्सीजन लेकर पानीपत से फरीदाबाद जा रहे एक टैंकर को दिल्ली सरकार द्वारा “लूट लिया गया” और कहा कि सभी ऑक्सीजन टैंकरों का आवागमन अब पुलिस सुरक्षा में होगा। विज ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के कारण ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है, ऐसे में हरियाणा दूसरों को आपूर्ति तभी कर सकता है जब उसकी अपनी मांग पूरी हो जाए।

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री विज ने टैंकर के संदर्भ में संवाददाताओं से कहा, “कल हमारा एक ऑक्सीजन टैंकर पानीपत से फरीदाबाद के अस्पतालों में आपूर्ति के लिये जा रहा था। जब वह दिल्ली से होकर गुजर रहा था तो उसे दिल्ली सरकार द्वारा लूट लिया गया जो बेहद गलत है।” उन्होंने कहा, “अगर सरकारें ऐसे करने लगेंगी तो अव्यवस्था फैल जाएगी।”

विज ने कहा कि उन्होंने अब आदेश दिये हैं कि सभी ऑक्सीजन टैंकर पुलिस एस्कॉर्ट के साथ आएंगे-जाएंगे जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा, “लेकिन एक टैंकर से इस तरह से गैस निकालना बेहद निंदनीय है।” उन्होंने कहा, “हम इस घटना के बारे में दिल्ली सरकार के अधिकारियों को लिखेंगे।”

उन्होंने यह दावा भी किया की राज्य पर दिल्ली को चिकित्सा ऑक्सीजन देने के लिये दबाव डाला जा रहा है। हरियाणा का फरीदाबाद राष्ट्रीय राजधानी से सटा हुआ है। मंत्री ने कहा कि हरियाणा पूर्व में जिन दो पड़ोसी राज्यों से ऑक्सीजन प्राप्त करता था उन्होंने पहले अपनी जरूरतें पूरी करने के लिये उसे आपूर्ति रोक दी है।

उन्होंने कहा, “हमें हिमाचल प्रदेश के बद्दी और राजस्थान के भिवाडी से आपूर्ति मिलती थी लेकिन वहां की सरकारों ने अब आपूर्ति रोक दी है।” विज ने कहा, “हरियाणा में हमारे संयंत्रों में मैंने अधिकारियों और पुलिस की तैनाती की है क्योंकि हम पहले अपनी जरूरतें पूरी करना चाहते हैं। हम पर दबाव डाला जा रहा है कि हमें दिल्ली को आपूर्ति करनी चाहिए। हमें ऐसा करने में कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते हमारे पास अतिरिक्त आपूर्ति हो, लेकिन हमारी पहली प्राथमिकता हरियाणा है।” 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसहरियाणाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल