लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण का जिम्मेदार कौन? नासा की तस्वीर पर हरियाणा सरकार का दावा

By आकाश चौरसिया | Updated: October 27, 2023 13:24 IST

हरियाणा सरकार ने नासा की तस्वीरों को लेकर कह दी ये बड़ी बात। इसके साथ ही हरियाणा सीएम खट्टर के ओएसडी ने कहा, इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चुप्पी संदेह के घेरे में है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार ने नासा की तस्वीरों को साझा कर ये दावा किया हैहरियाणा सरकार ने दिल्ली सीएम को सवालों के कठघरे में खड़ा कियासाथ ही ये भी पूछा कि दिल्ली-एनसीआर में फैले प्रदूषण का जिम्मेदार कौन

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने नासा की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के लिए पंजाब दोषी है। पराली जलाने की कुछ तस्वीरें  नासा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की थी। ये सभी 25 से 26 अक्टूबर के बीच की है, जिसमें ये पता चल रहा है कि पराली हरियाणा और पंजाब में इतनी मात्रा में जलाई गई है। लेकिन, यह दावा पूरी तरह से हरियाणा सरकार की ओर से किया जा रहा है। 

हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी जवाहर यादव ने इस पर टिप्पणी की और कहा, नासा के डेटा पर अरविंद केजरीवाल की चु्प्पी संदेह पैदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय एजेंसियां ​​प्रदूषण पर डेटा नहीं दे रही हैं। अब उन्हें इसकी आवश्यकता क्यों है? पंजाब सरकार विफल रही है, और अरविंद केजरीवाल का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है। 

हरियाणा सरकार ने तस्वीरें जारी कीं, उनका दावा है कि ये तस्वीरें नासा की हैं, जिनमें 25 और 26 अक्टूबर को हरियाणा की तुलना में पंजाब में पराली जलाने की दोगुनी से अधिक घटनाएं दिखाई दे रही हैं।

इस पूरे मामले पर पंजाब सरकार ने कहा कि पराली जलाने की घटना 5798 से करीब 2704 हो गई है। इसके आंकड़ें देते हुए कहा कि यह 15 सितंबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 तक का है, जिसमें 53 फीसदी की कमी आई है। यह पिछले साल यानी 2022 की इसी अवधि में कई गुना ज्यादा था, लेकिन अब कमी आई है। 

इसके साथ ही पंजाब सरकार ने बताया कि मशीनों का समय पर वितरण, बेकार पड़ी मशीनों का उपयोग, विभिन्न उद्योगों में पराली का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के प्रयास, विभिन्न निवारक प्रयास, इन-सीटू और एक्स-सीटू तरीकों को बढ़ावा देने के लिए अभियान और किसानों से अपील आदि ने महत्वपूर्ण प्रयास दिखाए और सभी के लिए बेहतर वायु गुणवत्ता सुनिश्चित की गई है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए